Table of Content
मीठे को देखकर अच्छे अच्छे लोग अपने आप को रोक नहीं पाते है। खाने के बाद खाने से पहले लोग मीठा खाकर अपने टेस्ट को बढ़ाते नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते है की शुगर यानि की चीनी आपके शरीर के लिए जहर से कम नहीं है। इसे साइलेंट किलर कहा जाता है  क्यूंकि मीठा खाना धीरे धीरे करके अपने शरीर के हर एक अंग पर बुरा प्रभाव करता है और आपको कई बीमारियों का  शिकार बना देता हैं। तो आइये आपको बताते है आखिर क्यों है शुगर यानि की चीनी आपके शरीर के लिए जहर :

१. चीनी यानि की मीठा खाने से आपका वजन बढ़ता है क्यूंकि यह लिवर में जाकर फैटी एसिड में बदल जाता है और फैट के रूप में शरीर में बस जाता है। इसके साथ साथ शुगर से इन्सुलिन का लेवल भी बढ़ जाता हैं। 
२. जयादा मीठा आपके शरीर को सबसे खतरनाक बीमारी डायबिटीज का शिकार बनाता है। डायबिटीज और बढ़ता वजन शरीर में कई अन्य बीमारियों के पैदा होने का कारण होते हैं जैसे की दिल से सम्बंधित बीमारिया। 
३. लीवर पर गलत  असर पढ़ना। चीनी खाने से आपके लीवर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और उस से काफी हेल्थ प्रोब्लेम्स बढ़ जाती हैं। आप समझ जाइये अगर आपके लिवर में कोई दिक्कत आ रही है तोह इसका मतलब है आपको आपके खाने में से मीठे  को हटाना होगा। 
४. बहुत  ज्यादा मीठा खाने से हमारी हड्डिया कमजोर हो जाती है। अधिक चीनी खाने से  यूरीन में मैग्नीशियम और कैल्शियम का उत्सर्जन बढ़ता है और यह हमारी हड्डियों को कमजोर बनाता है। 
५. आपको जानकार हैरानी होगी की अधिक मीठा आपकी त्वचा को भी नुक्सान पहुंचाता हैं। यह आपकी त्वचा पर झुर्रियों, मुंहासे या सेल्युलाईट के रूप में दिखाई दे सकता हैं जो कि प्रोटीन फाइबर को ख़राब करता है और डल स्किन  और अन्य बढ़ती उम्र के लक्षणों  का कारण  बनता है।
६. बहुत ज्यादा चीनी खाने से आपके शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता हैं जिस से आपके शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती हैं। 
मीठा खाना भी शराब पीने की तरह एक लत ही हैं जिससे हमे जल्दी से जल्दी छुटकारा पा लेना चाहिए। 
                                                    
                                                    
                                                    
                                                                                                        
                                                    
                                                    
                                                    
                                                .webp) 
                        
 
                         
                                     
                                                                    


_1735214375.webp)








