File not found
INSPIRATION

धोनी ज्वाइन करेंगे भाजपा- जेपीचड्ढा का नया बयान

कई बड़ी हस्तियां फिल्म इंडस्ट्री या क्रिकेट की दुनिया का साथ छोड़ने के बाद राजनीति में जुड़ गए हैं। इसी बीच खबर यह भी है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब वर्ल्डकप से संन्यास लेने के बाद बीजेपी की पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। बीजेपी माही को अपने पार्टी में शामिल करने के लिए पीछे पड़ी हुई है तो वहीँ धोनी का कोई भी रिस्पांस सामने नहीं आया है।

You Might Also Like: टीम इंडिया के हार के बाद लता ने धोनी से लगाई गुहार, कहा- मत छोड़िये क्रिकेट

You Might Also Like: डीएलएस मेथड क्या है और यह कैसे लागू होता है

You Might Also Like: ये हैं बॉलीवुड के वो 5 एक्टर्स जो हैं क्रिकेट के बहुत बड़े फैन्स

जेपीचड्डा ने दिया बयान

जेपीचड्डा ने कहा अगर धोनी बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं तो उनका दिल से स्वागत है।बीजीपी की पार्टी में धोनी के शामिल होने की चर्चाएं काफी तेज से फ़ैल रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम सीमा पर नजर आ रहा है। हालांकि, धोनी के फैन्स का कहना है कि वे पार्टी में शामिल न हों।

इतना ही नहीं धोनी के पार्टी में शामिल होने की बात बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजय पासवान ने भी कबूल की है। एक इंटरव्यू के दौरान पासवान ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के पार्टी में शामिल होने का जिक्र लम्बे समय से हो रहा है।

अमित शाह ने भी की थी बात

यह बात सामने आई है की लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले अमित शाह जी ने धोनी से पार्टी में शामिल होने की बात की थी हालांकि, धोनी वर्ल्डकप की तोयारी में बीजी थे इसलिए यह बात सभी के सामने नहीं आई थी। अमित शाह ने संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से एक मुलाक़ात की थी और उनसे भाजपा में शामिल होने का जिक्र किया था।

सूत्रों की माने तो धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं लेकिन, यह तब होगा जब वे क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे। फिलहाल, इन्हें पार्टी में शामिल करने की कोशिश बहुत जोरों से चल रही है। अगर धोनी भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो भाजपा और भी मजबूत बन जाएगी।

सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रेंड

धोनी के सेमीफाइनल में गलती से आउट होने के बाद उनके फैन्स को बहुत दुःख हुआ और वे धोनी से क्रिकेट से सन्यास न लेने की बात कही। इतना ही नहीं 90 की दशक की मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने भी धोनी से यह दरख्वास्त की कि धोनी सन्यास न लें। धोनी लगातार 3 दिनों तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

इसके अलावा भी कई बड़ी हस्तियां जैसे अनुपम खेर,जावेद अख्तर आदि ने भी ट्विटर में धोनी के प्रदर्शन को खूब सराहा। इन दिनों धोनी फैन्स धोनी को #DhoniInBillionHearts से संबोधित कर रहे थे और उनसे बार-बार क्रिकेट न छोड़ने की अपील कर रहे थे।

अब धोनी भाजपा में शामिल होने की बात को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। कुछ ऐसे भी फैन्स हैं जिनका मानना है की किसी पार्टी में शामिल होने के बाद व्यक्ति की प्रतिष्ठा में दाग आता है और उसे दूसरे पार्टी के सदस्य से खरी खोटी सुन्नी पड़ती है।  यही कारण है कि धोनी के कुछ ख़ास फैन ये नहीं चाहते हैं कि वे भाजपा की सदस्यता लें।