File not found
INSPIRATION

जानिए क्या है सपनों में ऊँचाई से गिरने का मतलब - Meaning of falling from a height in a dream

सोते वक़्त हम जो भी सपने देखते हैं उनका हमारे जीवन पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। कई बार हमारे सपने खुशियों से भरे होते हैं तो कई बार हमें डरावने और बुरे सपने भी आते हैं। एक रिसर्च के अनुसार दृष्टिहीन लोग भी सपने देख सकते हैं। उनके सपनों में चित्र के बजाय सिर्फ आवाज सुनाई देती है। गर्भ में मौजूद बच्चे तक सपने देखते हैं। अलग-अलग सपनों का मतलब भी अलग-अलग ही होता है। वह हमारे जीवन में आने वाले शुभ-अशुभ संकेतों को दर्शाते हैं।

You Might Also Like: स्ट्रेस फ्री स्लीप से मिलेगी आपको ग्लोइंग स्किन, दूर होंगी कई बिमारियां

कई बार किसी सपने में हम खुद को ऊँचाई से गिरते हुए देखते हैं। दरअसल यह महज एक इत्तेफ़ाक नहीं है। इसकी जड़ें हमारे जीवन में होने वाले या हो चुके बदलावों से जुड़ी होती हैं। आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है।

falling dreams

हाइपेनिक जर्क हो सकती है वजह-

आमतौर पर ऐसा दो कारणों से होता है। पहली स्थिति में जब आप सो रहे होते हैं तो आपको अचानक एक झटका सा लगता है। ऐसा तब होता है जब हम सोने और जागने की बीच की अवस्था में होते हैं। इस दौरान ऐसा प्रतीत होता है जैसे आप किसी ऊँचाई से गिर गये हों और एक झटके के साथ आपकी नींद टूट जाती है। मेडिकल साइंस में इसे ‘हाइपेनिक जर्क’ कहते हैं। यह कोई बीमारी या डिसऑर्डर नहीं है। ऐसा तब होता है जब हमारा दिमाग यह सुनिश्चित नहीं कर पाता कि हम जाग रहे हैं या सो रहे हैं। इस सोने और जागने के बीच के समय को ‘हाइपोजेनिक स्टेज’ कहते हैं।

इसका मुख्य कारण तनाव और चिंता है। लगातार काम में व्यस्त रहने की वजह से हमारे दिमाग को जितने आराम की आवश्यकता होती है उतना मिल नहीं पाता। धूम्रपान, शराब आदि का सेवन भी इसका कारण हो सकता है। कैफीन की अधिक मात्रा और आयरन की कमी भी हाईपेनिक जर्क की वजह हो सकते हैं। इससे बचने के लिए लगभग आठ घंटे की नींद जरूर लें। रात को सोने से पहले एक्सरसाइज ना करें। इससे दिमाग पर तनाव पड़ता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें ताकि आपके शरीर को जरुरी पोषक तत्व मिलते रहें।

अशुभ संकेत दर्शाता है ऊँचाई से गिरना-

दूसरी स्थिति में जब आप गहरी नींद में होते हैं तब सपने में खुद को किसी ऊँचे स्थान से गिरते हुए देखते हैं। जैसे कोई छत या आसमान। शास्त्रों के अनुसार यूँ ऊँचाई से गिरना किसी अशुभ घड़ी के आने का संकेत हो सकता है। आपको धन या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपके किसी काम, रिश्ते या जीवन में बाधाएं आ सकती हैं।

मनोवैज्ञानिको के अनुसार जब आपको किसी चीज का डर होता है, जैसे किसी नौकरी के छूट जाने का या परीक्षा में फ़ैल होने का या किसी सम्बन्ध के बिगड़ जाने का, तो आपको इस तरह के सपने आते हैं। यह जीवन में चल रहे संघर्ष को भी दर्शाता है।

यदि आप किसी चीज से छुटकारा पाना चाह रहे थे और उसमें आप सफल हो गये हैं तब भी आपको इस तरह के सपने आ सकते हैं। यह आपका अपने किसी डर पर काबू पा लेने का संकेत भी हो सकता है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि गिरने के बाद यदि आपको सपने में चोट या दर्द का एहसास नहीं हो रहा है तो इसका मतलब कुछ अच्छा होने वाला है।

You Might Also Like: क्या है स्लीपिंग पैरालिसिस  

You Might Also Like: माइग्रेन के लिए उपयोगी है एक्यूप्रेशर तकनीक