File not found
india

57 साल में पहली बार लखनऊ के सैनिक स्कूल में छात्राओं को मिला दाखिला

Table of Content



सेना में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए देश में पहली बार लड़कियों को सैनिक स्कूल में एडमिशन दिया गया है। सैनिक स्कूल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब लड़कियों को लड़को के साथ पढ़ने का मौका मिलेगा। यह स्कूल लखनऊ के सरोजिनी नगर में है। इस सैनिक स्कूल को 1960 में स्थापित किया गया था। इसके बाद 27 और सैनिक स्कूल खोले गए।

लड़कियों के पहले बैच में 15 लड़कियों का चयन किया गया है और ये सभी लडकियां किसानों की बेटी है या डॉक्टर्स की बेटी है या शिक्षक की बेटी है। इन सभी लड़कियों को नवीं कक्षा में दाखिला मिला है और ये सभी लडकियां अभी 4 साल तक कैडेट के रूप में पढ़ाई करेंगी।

इस संबंध में रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कर्नल उदय प्रताप सिंह बताते हैं कि लड़कियों के रहने के लिए लड़कों का एक हॉस्टल खाली करवाकर छात्राओं के लिए तैयार कराया गया है। सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल अमित चटर्जी बताते हैं कि छात्राओं का दिन सुबह 6 बजे पीटी व्यायाम के साथ शुरू होगा। 8:15 बजे प्रार्थना के बाद उनकी पढ़ाई शुरू होगी। स्कूल खत्म होने के बाद खेलों में भाग लेगी। इसके बाद 7 बजे से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

Bharti

Content Writer

Bharti is a skilled content writer with over 5 years of professional experience creating engaging and high-quality content for diverse audiences. She specializes in crafting informative articles, blog posts, and web content that resonates with readers and drives results.