File not found
INSPIRATION

आखिर क्यों थी श्रीदेवी अपनी बहन की दुश्मन

श्रीदेवी की असल ज़िन्दगी किसी फ़िल्मी सफ़र की कहानी से कम नहीं है | उनकी शादी कैसे , कब और किन हालातो में हुई ये तो हम आप को बता चुके है और आज हम आप को बताएँगे की जान से भी जादा प्यार करने वाली श्रीदेवी की बहन श्रीलता आखिर क्यों बन गयी थी उनकी दुश्मन |

sridevi

कहते है वक़्त वक़्त की बात है कब अपने ही दुश्मन बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता | श्रीदेवी और उनकी बहन श्रीलता मनो दो जिस्म एक जान थे दोनों साये की तरह एक दुसरे के साथ रहते थे | इतना प्यार था इन दोनों बहनों के बिच की लोग इनके प्यार की मिसाले देते थे | पर ये सब तभी तक था जब तक श्रीलता की शादी नहीं हुई थी शादी होते ही इनका प्यार ऐसी नफ़रत में बदला की दोनों एक दुसरे को देखना भी पसंद नहीं करती थी |

sridevi

श्रीदेवी का दाहिना हाँथ थी उनकी बहन श्रीलता | श्रीलता उनका सारा काम संभालती थी | उन्हें कौन सी फिल्म करनी है कौन सी नहीं करनी , कहाँ किसके साथ जाना है और कहा नहीं जाना और किस मीटिंग में उन्हें जाना चहिये वगैरह वगैरह | ये सभी कुछ श्रीदेवी के लिए उनकी बहन श्रीलता ही तय करती थी | काफी वक़्त तक श्रीलता ने श्रीदेवी का पूरा काम देखा पर बाद में उन्होंने तमिलनाडु के राजनेता संजय रामास्वामी से शादी कर ली और इस के बाद श्रीदेवी काफी अकेली हो गयी |


वक़्त बीतता गया श्रीदेवी अपनी फ़िल्मी दुनिया में काफी व्यस्त रहने लगी | पर कुछ ही दिनो बाद दोनों बहनों में हुई जम कर लड़ाई और मुद्दा था संपत्ति को लेकर | मामला इतना बड़ा हो गया था की ये मुद्दा मद्रास हाईकोर्ट तक पहोच गया और यहाँ से दो बहने हमेशा हमेशा के लिए दुश्मन बन गयी | इतना ही नहीं श्रीदेवी और श्रीलता की माँ राजेश्वरी अयप्पन की काफी तबियत खराब होने के कारन उन्हें अमेरिका में भर्ती कराया गया और वहा उनकी मौत हो गयी | श्रीदेवी की पूरी फैमिली ने अस्पताल पर मेडिकल लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल को इन्हें 7.2 करोड़ रुपये देने पड़े | बाद में यही रकम परिवार के गले की हड्डी बन गयी की इसे बंटा कैसे जाए | जिसके चलते श्रीलता ने पुरे परिवार को मद्रास हाईकोर्ट में घसीटा |

वक़्त के साथ साथ रिश्तो की कडवाहट भी कम होती गयी और बाद में दोनों बहनों का सम्बन्ध भी काफी हद तक ठीक हो गया |