File not found
INSPIRATION

कोरोना की वजह से घर में कैद है, ऐसे वयतीत करे अपना दिन


As we know there is no cure for coronavirus to date and our scientists and researchers are working day and night to get the cure. First of all, Alldatmatterz urge you to wash your hands regularly and take all precautions to stay away from the virus.

कोरोना वायरस (COVID-19) के चलते पूरी दुनिया का हाल काफी गंभीर है । साथ ही साथ देश की स्थिति भी चिंता का विषय है क्योंकि यह वायरस काफी तेज़ी से फैल रहा है। अभी तक पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (COVID-19) के 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है। जिनमे से लगभग 80,000 लोग ठीक हो चुके है और करीब 8000 लोगों की जान जा चुकी है। भारत मे संक्रमित लोगों की संख्या 150 के पार पहुंच गई है। कोरोना वायरस (COVID-19) को फैलने से रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है। कोरोना वायरस (COVID-19) से बचने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। काफी सारी संस्थाओं ने अपने सभी कर्मचारियों को कार्यालय ना आकर घर से ही काम करने को कहा है। दूसरी तरफ सरकार ने सुरक्षा के नजरिए से विद्यालयों और महाविद्यालयों का भी अवकाश घोषित कर दिया है। घर से बाहर निकालना और भीड़ वाले क्षेत्रों में जाना पूरी तरह असुरक्षित है। लेकिन पूरा दिन बिना कुछ किए घर पर व्यतीत करना अपने आप में एक कठिन काम है । कुछ ऐसी गतिविधियां है जिनके रहते आप अपने समय का सदुपयोग कर सकते है।

 
1. योग (Yoga)

दैनिक योगा के अभ्यास से आप खुद को स्वस्थ रख सकते है। साथ ही योगा के अभ्यास से शांत और सुखी भी रखा जा सकता है क्योंकि शारीरिक गतिविधियों के अभ्यास से मन और दिमाग दोनो संतुष्ट रहते है। कोरोना वायरस के चलते घर पर रह कर योगा करना एक काफी अच्छा विचार है। योगा के दैनिक अभ्यास से आप अपने चारो तरफ एक सकारात्मक वातावरण को महसूस करेंगे। सुबह के समय योगा करना ज़्यादा अच्छा माना जाता है लेकिन आप किसी भी समय योगा कर सकते है।

2. किताबे पढ़ना (Reading Books)

अगर आप किताबे पढ़ने में रुचि रखते है तो आप अपने समय को काफी अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते है। किताबे पढ़ने से आप जीवन में काफी ज्ञान हासिल कर सकते है। आज के समय में जहा इन्टरनेट पर सब कुछ मिलता है, आप अपनी पसंद की बुक को ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर मंगा सकते है। साथ ही ऑनलाइन ई-बुक डाउनलोड करके पढ़ सकते है। 

 3. इंस्टाग्राम (Instagram)

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा साधन है जहां आपको कई चीजों के बारे में जानकारी मिलती है। कोरोना वायरस (COVID-19) अवकाश के चलते आप इंस्टाग्राम जैसी प्रसिद्ध सोशल मीडिया एप्लीकेशन पर नई नई बातें जान सकते है। इसी के साथ आप अपने परिजनों और दोस्तों को इस एप्लिकेशन के द्वारा कोरोना वायरस से बचने के उपाय के बारे में जागरूक भी कर सकते है। एक सोशल मीडिया एप्लीकेशन पर सच्ची और झूटी दोनो तरह की जानकारियां होती है तो ध्यान रखे कि आप कोई गलत खबर आगे नहीं बढ़ा रहे है।

 4. नेटफ्लिक्स (Netflix)

नेटफ्लिक्स मनोरंजन का ऐसा साधन है जहा आपको वेब सिरीज़ एक बड़ी मात्रा में मिलती है। अपने मनोरंजन के लिए अलग अलग तरह की अपनी पसन्द के अनुसार वेब सिरीज़ आप देख सकते है। साथ ही नेटफ्लिक्स पर आप कई तरह की फिल्मों का भी आनंद उठा सकते है। अगर आप कोरोना वायरस को लेकर ज़्यादा ही चिंतित है तो थोड़ा समय उस तनाव को भूलने के लिए आप मनोरंजन में लगा सकते है।

 5. यूट्यूब (YouTube)

अगर आप के अंदर अपने समय का सही उपयोग करने की इच्छा है और आप कुछ नया सीखना चाहते है तो यूट्यूब काफी अच्छा साधन है। यूट्यूब से आप वीडियो के माध्यम से कई तरह की जानकारी हासिल कर सकते है। खाना बनाना सीख सकते है। अगर आप संगीत में रुचि रखते है तो गाने सुन सकते है। डांस करना सीख सकते है। टेकनोलॉजी से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते है। यह एक ऐसा माध्यम है जहा आप अनगिनत जानकारी का लाभ उठा सकते है।

कोरोना वायरस (COVID-19) की वजह से दुनिया भर की आर्थिक व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। भारत की आर्थिक स्थिति को भी नुकसान हुआ है। CoronaVirus Crisis से अभी आगे कितना नुकसान होना बाकी है कोई नहीं जानता। कोरोना वायरस (COVID-19) से मरने वालो की संख्या रोज़ बढ़ती जाती है। यह एक चिंता का विषय है।

कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूकता पर ध्यान जरूर दे। आप स्वयं भी इसकी जानकारी हासिल करे और अपने परिजनों और दोस्तों को भी बताएं। आप अपने समय का सही उपयोग करने के लिए काफी कुछ कर सकते है, लेकिन अपने घरवालों के साथ भी समय बिताए। उनसे बातें करे। सभी लोग साथ में मनोरंजन का लाभ उठाए।

ALSO READ: मूडीज एनालिटिक्स का कोरोना वायरस को लेकर हुआ बड़ा खुलासा