File not found
INSPIRATION

यह हैं काले माम्बा के बारे में कुछ चौंकाने वाले तथ्य - Amazing facts about black mamba

दुनियाभर में साँपों की लगभग 2500 प्रजातियाँ पायी जाती हैं। हालाँकि इसमें जहरीले साँपों का प्रतिशत 20 से भी कम है। हर वर्ष कई लोग साँप के काटने से मौत की नींद सो जाते हैं। अगर भारत की बात की जाए तो आंकड़ों के अनुसार करीब 2.5 लाख लोगों की प्रति वर्ष साँप के काँटने से मौत हो जाती है। साँप की सबसे खतरनाक प्रजातियों में ब्लैक माम्बा का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। कहते हैं कि इस साँप का काटा पानी तक नहीं माँगता।

You Might Also Like: समंदर से जुड़े कुछ ऐसे अनसुलझे रहस्य जिन्हे जानकर हैरान हो जाएंगे आप !

black mamba

आइये जानते हैं अफ्रीका में पाए जाने वाले इस खतरनाक जीव से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें-

1) ब्लैक माम्बा असल में काले रंग का नहीं होता है। यह या तो ग्रे, ओलिव या फिर भूरे रंग में पाया जाता है। साँप का नाम ब्लैक माम्बा उनके मुँह के अंदरूनी हिस्से में पाए जाने वाले काले और नीले रंग के आधार पर पड़ा है।

2) ब्लैक माम्बा ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका के पूर्वीय और दक्षिणीय पहाड़ियों पर या फिर सूखे बड़े मैदानों में पाए जाते हैं।

3) इन्हें इनकी तेज गति के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह धरती का सबसे तेज रेंगने वाले साँप हैं और यह लगभग 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकते हैं। अफ्रीका जियोग्राफिक के अनुसार वर्ष 1906 में जब केन्या में ब्लैक माम्बा की गति नापी गयी तो वह 10 किलोमीटर प्रति घंटा निकलकर आई थी। उनकी यह विशेषता उन्हें मानव जाति के लिए और भी खतरनाक बना देती है।

4) ब्लैक माम्बा का जीवनकाल लगभग 11 वर्षों के आसपास होता है।

5) यह चिड़ियों और मैमलों को खाकर जिंदा रह सकते हैं।

6) आमतौर पर यह स्वाभाव से बहुत डरपोक होते हैं और जब तक इन्हें छेड़ा न जाए किसी को नुक्सान पहुँचाने की कोशिश नहीं करते। खतरा होने पर यह पूरी रफ़्तार से भागकर खुद को सुरक्षित रखने में सक्षम होते हैं।  

7) ब्लैक माम्बा को अफ्रीका का सबसे लम्बा साँप माना जाता है। इसकी औसत लम्बाई लगभग 8 फीट के करीब होती है।

8) शिकार के दौरान यह पूरी तीव्रता से हमला करते हैं और अपना विष शिकार पर उगल देते हैं। इसके पश्चात वह तब तक इंतजार करते हैं जब तक इनका शिकार अपने प्राण नहीं त्याग देता। खतरा होने पर यह अपने शिकार पर लगातार हमला करते रहते हैं।  

9) अफ्रीका के जंगलों में रहने वाले लोग खुद को इस साँप से बचने के लिए प्रशिक्षित तक करते हैं, क्योंकि यह बहुत जल्दी उत्तेजित हो जाते हैं और ऐसी स्थिति में आप पर हमला भी कर सकते हैं।

10) ब्लैक माम्बा की जीभ देखने में काफी आकर्षक और अनोखी होती है।

11) यह बहुत चुस्त होते हैं और मनुष्य को अपने आसपास भी नहीं भटकने देते। हमला करते वक़्त इनके द्वारा निकाली गयी “फुफकारने” की आवाज़ को आसानी से सुना जा सकता है।

12) नेवले और स्नेक ईगल्स से इनकी जान को हमेशा खतरा बना रहता है।

13) गति के अलावा ब्लैक माम्बा में एक और खूबी होती है। वह अपने शरीर के लगभग एक तिहाई हिस्से को हवा में साध सकते हैं। इस दौरान ऐसा प्रतीत होता है जैसे वह सच में खड़े हो गये हों।  

14) ब्लैक माम्बा को उनके अत्याधिक लचीले जबड़ों के लिए भी जाना जाता है। वह अपने मुँह से 3-4 गुना बड़े शिकार को भी आसानी से निगल सकते हैं। शिकार के दौरान वह अपने जबड़ों को विस्थापित कर देते हैं ताकि शिकार उनके शरीर में आसानी से जा सके।

15) इस प्रजाति का जहर काफी शक्तिशाली होता है। उसकी महज कुछ बूंदे ही इंसान को मौत की नींद सुलाने के लिए काफी होती हैं।

You Might Also Like: १० ऐसी बातें जो इंडिया को बनाती है अन्य देशो से श्रेष्ठ

You Might Also Like: शरीर से जुडी कुछ इंटरेस्टिंग बाते जो बहुत से लोग नहीं जानते !