File not found
INSPIRATION

Monsoon Health Tips : मानसून में इन बातों का रखें ख्याल नहीं पड़ेंगे बीमार

बारिश का मौसम काफी लुभावना होता है लेकिन, यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों को भी साथ लाता है। मानसून में हर साल बीमार पड़ने वाले की तादाद कई गुना ज्यादा हो जाती है। क्यों, न हम कुछ छोटी-छोटी बातों का ख़याल रखें ताकि इन दिनों हम खुद को स्वस्थ रख सकें और बीमार पड़ने से बचा सकें। आइये जानते हैं कुछ हेल्थ टिप्स जिनकी मदद से आप खुद को मानसून की बीमारियों से बचा सकते हैं।

You Might Also Like: गर्मियों में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन हो सकते हैं बीमार!

You Might Also Like: जब तक पैड्स नहीं थे तब महिलाएं मासिक धर्म के लिए क्या इस्तेमाल करती थी

उबला पानी पीएं

इन दिनों किसी भी चीज में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं। अगर आप सादा पानी पीते हैं तो इससे आपको पेट से सम्बंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मानसून में आपको हमेशा उबला हुआ पानी पीना चाहिए। उबला हुआ पानी पीने से कब्ज आदि दूर होते हैं और मानसून में होने वाले कफ से भी राहत मिलती है।

सब्जियां अच्छे से धोएं

मानसून के मौसम में बाजार में मिलने वाली सभी सब्जियों में तरह-तरह के वायरस और बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो आपको आसानी से बीमार कर सकते हैं। इसलिए इन दिनों सब्जियों को अच्छी तरह से धोना आपकी स्वास्थ्य का ख़याल रखने का सबसे पहला काम है।

खाना अच्छे से पकाएं

अगर खाना कच्चा रहता है तो इससे आपको पेट सम्बंधित कई शिकायतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप खाना हमेशा ठीक तरह से पकाएं।

स्ट्रीट फ़ूड से करें परहेज

मानसून का मौसम हो और स्ट्रीट फ़ूड से परहेज करना बहुत मुश्किल बात होती है। लेकिन, फिर भी आपको इन दिनों स्ट्रीट फ़ूड के सेवन से दूरियां बनानी चाहिए। दरअसल, स्ट्रीट फ़ूड में जर्म्स आसानी से पनप जाते हैं जो आपको बीमार कर सकते हैं

बासी न खाएं

इन दिनों बासी खाना में फंगस आ जाते हैं जो आपके पेट और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए आपको स्वस्थ रहने के लिए मानसून में बासी खाना नहीं खाना चाहिए।

हाथ जरूर धोएं

खाना खाने से पहले, वाशरूम जाने के बाद, कहीं से आने के बाद, मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करने के बाद और सब्जी काटने के बाद अपने हाथों को जरूर धोएं।

कीटाणुनाशक का करें प्रयोग

मानसून के सीजन में कीटाणु बहुत जल्दी पनपते हैं इसलिए आपको हमेशा कीटाणुनाशक का इस्तेमाल करना चाहिए। फर्श साफ़ करते समय आपको किसी अच्छे कीटाणुनाशक का प्रयोग करना चाहिए। वहीं मच्छर, मक्खियों आदि को भगाने के लिए किसी अच्छे डिवाइस का इस्तेमाल करना चाहिए।

ताजे फल और सब्जियों का करे सेवन

अगर आप इन दिनों भजिया पकोड़ी खाने की सोच रहे हैं तो अच्छी बात है। लेकिन, पाचन दुरुस्त रखने के लिए आपको पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ आपको कई तरह के फल या उनके जूस का भी सेवन करना चाहिए।

मांस के सेवन से बनाए दूरी

इन दिनों हाई प्रोटीन को पचाना हमारे पेट के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है और मांस के सेवन से हमें हाई प्रोटीन मिलता है। इसलिए, अगर आप एक मांसाहारी हैं तो आपको मांस के सेवन से एक दूरी बनाए रखनी चाहिए। आप सूप का सेवन कर सकते हैं।

You Might Also Like: चर्बी, मोटापे, कॉलेस्ट्रोल और मेटाबॉलिज्म की समस्या के लिए रामबाण है यह आयुर्वेदिक औषधि