File not found
INSPIRATION

जानिए खून साफ़ करने के कुछ आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में - Ayurvedic Ways To Cleanse The Blood

खून हमारे शरीर में मौजूद महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। खून का प्रवाह होने के कारण ही शरीर के हर अंग में ऑक्सीजन, मिनरल्स आदि जरुरी तत्वों की पूर्ती हो पाती है। यह हमारे शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है। हम जो कुछ भी खाते हैं उसमें मौजूद पौष्टिक तत्व खून के जरिये हमारे शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचते हैं।

blood

खून की इतनी उपयोगिता होने के बावजूद भी हम हमारी गलत खान-पान की आदतों और ख़राब दिनचर्या के चलते उसमें ऐसी चीजों की मिलावट कर बैठते हैं जो उसे अशुद्ध कर देती हैं। इसे खून का ख़राब होना भी कहते हैं। खून में गंदगी होने के कारण फोड़े-फुंसी, चर्म रोग, मुहासे, मोटापा, पेट दर्द, थकान आदि की शिकायत होने लगती हैं। कई बार दवाओं के प्रयोग के बावजूद भी यह रोग ठीक नहीं हो पाते। हालाँकि आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय उपलब्ध हैं जिन्हें घरेलू उत्पादों की मदद से तैयार किया जा सकता है। बाज़ार में मौजूद दवाइयों की अपेक्षा यह काफी किफायती और प्रभावशाली होते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही आयुर्वेदिक उपायों के बारे में।

You Might Also Like:  महिलाओं को इन आदतों से होता है नुकसान, कभी न करें ये 5 गलतियां!

1) नीम का उपयोग- खून साफ़ करने के लिए नीम को सबसे प्रभावशाली औषधि माना जाता है। यह आसानी से उपलब्ध होने के साथ-साथ काफी असरदार होती है। नीम की कोपलों को खाली पेट कच्चा चबाने के बाद ऊपर से पानी का सेवन करने से खून साफ़ होता है। आप चाहें तो उन्हें पीसकर पानी के साथ पी सकते हैं। ऐसा कुछ हफ़्तों तक दोहराने से खून पूरी तरह साफ़ हो जाता है। इसके पत्तों एवं जड़ों को भी पीसकर पानी के साथ लिया जा सकता है।

2) अदरक और नींबू- अदरक के टुकड़ों में नमक, काली मिर्च और नींबू की बूंदे मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से खून साफ़ होता है।

3) पानी ज्यादा पीयें- पानी शरीर के कई रोगों को ठीक करने के लिए एक रामबाण इलाज है। यह हमारे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को पेशाब के जरिये निष्कासित कर देता है। दिन में कम-से-कम तीन से चार लीटर अवश्य पानी चाहिए। यह खून साफ़ करने के साथ-साथ किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

4) आंवला- आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। यह खून साफ़ करने के साथ-साथ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होता है।

5) तुलसी- रोज सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करने से खून की सफाई होती है।

6) नींबू- दूध में नींबू की कुछ बूंदे निचोड़कर पीने से खून साफ़ होता है। लगभग एक हफ्ते तक दिन में पाँच से छः बार इस प्रक्रिया को दोहरायें।

7) प्याज- एक चौथाई प्याज के रस में नींबू और शहद मिलाकर पीने से खून साफ़ होता है।  

8) सौफ का सेवन करें- सौफ खून साफ़ करने के लिए काफी कारगार है। खाने के बाद एक चम्मच सौफ में मिश्री दाने मिलाकर खाने से खून की शुद्धि होती है।

9) हल्दी- हल्दी खून में मौजूद ख़राब पदार्थों को पेशाब के जरिए बाहर निकालकर खून की सफाई करती है।

10) फाइबर युक्त भोजन करें- हरी सब्जियां, गाजर, चुकंदर, ड्राई फ्रूट्स, शलजम, अमरुद, गन्ना, टमाटर, पालक, ब्रोकली, नारंगी आदि चीजें फाइबर से परिपूर्ण होती हैं। फाइबर युक्त भोजन खून साफ करने से साथ-साथ शरीर को स्वास्थ्य भी रखता है।  

11) त्रिफला- एक-एक चम्मच त्रिफला का चूर्ण गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार लेने से खूफ साफ़ रहेगा।  

12) लहसुन- सुबह खाली पेट लहसुन की 2-3 कलियों का सेवन करने से खून शुद्ध होता है।

13) बेल- बेल का रस पीने से खून साफ़ होता है। इसके गूदे में शक्कर मिलाकर इस्तेमाल करने पर भी यह खून के लिए लाभदायक होता है।

ऊपर दिए गये उपायों के अलावा आप रोजाना व्यायाम एवं शारीरिक परिश्रम करके भी अपने शरीर को स्वास्थ्य और खून को शुद्ध रख सकते हैं।

You Might Also Like: योनि के साथ कभी नहीं करना चाहिए ये चीजें

You Might Also Like: माइग्रेन के लिए उपयोगी है एक्यूप्रेशर तकनीक

You Might Also Like:  महिलाओं को इन आदतों से होता है नुकसान, कभी न करें ये 5 गलतियां!