File not found
INSPIRATION

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की डेट फाईनल

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की डेट को लेकर कई अटकले लगाई जा रही थी पर अब जाकर अनिल कपूर की लाडली की शादी का डेट फाइनल हो गया है | जीहा जैसे की पहले सभी को शादी को लेकर जानकारी दी गयी थी कि दोनों और मई को शादी के बंधन में बंध जायेंगे । पर अब हम आप को दे रहे है पुख्ता खबर कपूर और आहूजा परिवारों ने मीडिया को यह जानकारी दी है कि सोनम और आनंद मई को मुंबई में सात फेरे लेंगे |

कपूर खानदान की तरफ से इस बात का ऐलान किया गया है और मिडिया से इस बात की गुजारिश की गयी है की “यह दो परिवारों का निजी इवेंट है तो सभी से यह गुजारिश है कि परिवारों की निजता का ख्याल रखे । आप सभी की आशीर्वाद और प्यार के लिए धन्यवाद” |

सोनम और आनंद ने अपनी शादी पहले लन्दन में करने का निश्चय किया था पर सोनम की दादी की तबियत ठीक नहीं रहती और इसी के चलते उन्होंने अपनी ज़िन्दगी का सबसे अहम दिन यानी अपनी शादी मुंबई में ही करने का निश्चय किया |

हम आप को बता दे सोनम कपूर की मेंहदी सेरेमनी अब उनके घर पर नहीं बल्कि उनकी मौसी की पैतृक हवेली में होगी। सोनम की मौसी कविता सिंह की यह हवेली बांद्रा में शाहरुख खान के बंगले के बगल में ही स्थित है। इस पूरी हवेली को दुल्हन की तरह सजाया गया है और संगीत की सारे तैयारियां यहाँ जोरो शोरो से चल रही है | खबर है की सोनम की मेंहदी सेरेमनी पूरे पंजाबी स्टाइल से की जायेगी, जहां खूब मस्ती के साथ साथ बॉलीवुड के गानों की धूम जैम कर होगा।

सोनम के संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं। फराह ने तैयारिया भी शुरू कर दी है और घर में किस को किस गाने पर नाचना है इस की भी पूरी तैयारी कर ली है | करीबी सूत्रों की माने तो करन जौहर खास तौर पर सोनम के लिए प्रेम रतन धन पायो के टाइटल ट्रैक पर थिरकेंगे नज़र आयेंगे ।

कपूर खानदान के एक करीबी की माने तो सोनम और आनन्द का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई के लीला होटल में रखा जायेगा।