File not found
INSPIRATION

शादी के बाद सोनम कपूर शिफ्ट होंगी लन्दन

सोनम कपूर की शादी बॉलीवुड में इस वक़्त सबसे जादा चर्चा का विषय है | हर किसी की नज़रे टिकी है इनकी शादी पर | कैसे होगी शादी की तैयारियां ,कौन कौन गेस्ट लिस्ट में होंगे , कौन होगा सोनम की शादी का डिज़ाईनर | लेकिन अब जो सबसे बड़ी खबर आ रही है वो ये है की सोनम शादी के बाद हमेशा के लिए लन्दन शिफ्ट हो जायेंगी |

करीबी सूत्रों की माने तो सोनम और उनके होने वाली पती आनंद ने लंदन के नॉटिंग हिल्स में 2 बेडरूम का फ्लैट खरीदा लिया है और शादी के बाद दोनों इसी फ्लैट में शिफ्ट हो जायेंगे | सोनम के इस फैसले ने सभी को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है की क्या शादी के बाद सोनम अपने फ़िल्मी करियर को बाय बाय कह देंगी तो हम आप को बता दे ऐसा बिलकुल नहीं है , सोनम भले ही शादी के बाद लन्दन शिफ्ट हो रही हो पर वो काम के सीलसिले में मुंबई आती जाती रहेंगी | इसका सबसे बड़ा उदाहरण ये है की सोनम शादी के तीन दिन के बाद ही अपनी फिल्म " 'वीरे दि वेडिंग "  के प्रमोशन के लिए लौट रहीं है | उसके बाद वह आने वाले फिल्म 'दि जोया फैक्टर' की शूटिंग शुरू करेंगी |

सोनम 6 मई को मुंबई में आनंद के साथ सात फेरे लेंगी | सोनम के संगीत की तैयारिया शुरू हो चुकी है और सोनम के संगीत को कोरियोग्राफ करेंगी फराह खान |