इस बार एशियाई खेल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में हो रहे है | पिछले कुछ बर्षो में भारत खेलो में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है | एशियाई खेलो के पहले ही दिन भारत ने एक गोल्ड और एक ब्रांज पदक जीत लिया | फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत की पूजा ढांडा को उत्तर कोरिया की जोंग म्योंग सुक ने सेमीफाइनल में हरा दिया | साक्षी मलिक भी सेमीफइनल में फ्री स्टाइल कुश्ती में कजाकिस्तान की आयलु कैसिमोवा से हार गयी | भारत ने दो मेडल खोये | विनेश फोगाट ने क्वार्टर फाइनल में कोरिया की किम हंगजू को मात्र 100 सेकेण्ड में 11 -0 के विशाल अंतर् से हरा कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली | विनेश फोगाट सेमीफाइनल राउंड जीत कर फाइनल में पहुंच चुकी है | इसी के साथ भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है |