File not found
Science-Tech

फेसबुक डेटा लीक मामले में मार्क ज़ुकेरबर्ग से पूछे गए सवाल, कहा चुनावों में ईमानदारी बरतेंगे

Table of Content

फेसबुक संस्थापक मार्क ज़ुकेरबर्ग ने डेटा लीक मामले में अमेरिकी सीनेट के सामने पेश होकर माफ़ी मांगी है। उन्होंने फेसबुक के जरिए हुई गलतियों को स्वीकारा है और कहा कि भारत में होने वाले चुनाव में ईमानदारी बरतेंगे। सेनेट कॉमर्स ऐंड जूडिशरी कमिटियों के सामने पेश हुए जकरबर्ग ने फेसबुक के जरिए हुई गड़बड़ियों की जिम्मेदारी ली है।

क्या है फेसबुक डाटा चोरी कि असली खबर और किस तरह होता है इसका गलत उपयोग


अमेरिकी कांग्रेस में पेशी के दौरान ज़ुकेरबर्ग ने कहा, 'हमारी यह जिम्मेदारी है कि केवल टूल्स ही ना बनाएं, बल्कि यह भी आश्वस्त करें कि उन टूल्स का इस्तेमाल अच्छे के लिए हो। यह स्पष्ट है कि हम टूल्स का इस्तेमाल गलत चीजों के लिए होने से रोक नहीं पाए। हम अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से नहीं निभा पाए। यह बड़ी गलती है और मैं माफी मांगता हूं। मैंने फेसबुक शुरू किया, मैं इसे चलाता हूं और यहां जो कुछ भी होता है उसके लिए मैं ही जिम्मेदार भी हूं। सुनवाई के दौरान मार्क ज़ुकेरबर्ग से सवाल पूछे गए जिसके दौरान वो काफी गंभीर दिखे:-

1. क्या फेसबुक रूस और चीन की सरकार को यूज़र्स का डेटा बेच रहा है?
2. आप फेसबुक यूजर्स के डेटा से पैसा कमाते हैं?
3. किस तरह की जानकारियां फेसबुक कलेक्ट कर रहा है और किसे भेज रहा है?
4. फेसबुक किस तरह का डेटा अपने सर्वर पर स्टोर करता है?
5. क्या आप यूज़र्स की ब्राउजिंग हिस्ट्री, टेक्स्ट हिस्ट्री, ऐक्टिविटी और डिवाइस लोकेशन भी स्टोर करते हैं?

इन सवालों पर मार्क ज़ुकेरबर्ग हकलाते और पानी पीते नजर आए।