File not found
INSPIRATION

Corona Virus: बचने के लिए इन चीजों का सेवन शुरू करे जो बीमारी से लड़ने की ताकत देंगी

As we know there is no cure for coronavirus to date and our scientists and researchers are working day and night to get the cure. First of all, Alldatmatterz urge you to wash your hands regularly and take all precautions to stay away from the virus.

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में कोरोना वायरस से सुरक्षित रहना महत्वपूर्ण है। किसी भी संक्रमण से बचने के लिए शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का काफी योगदान होता है। लेकिन कई बार संक्रमण इसे हराने में सफल हो जाता है इसी कारण प्रतिरोधक क्षमता पर ध्यान देना काफी ज़रूरी है। शरीर में मज़बूत प्रतिरोधक क्षमता होने से आप किसी भी बीमारी से खुद को बचा सकते है। अपने आस पास सफाई रखने से लेकर खाने पीने की आदतों में परिवर्तन करके कोरोना वायरस से लड़ा जा सकता है। दैनिक आहार की सूची में ऐसी चीज़ो को शामिल करे जिनसे आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत हो। 
1. साइट्रस फल

साइट्रस फलो का उपयोग दैनिक आहार में करना चाहिए क्योकि यह प्रतिरक्षा प्रणाली बनाने में सहायता करता है । साइट्रस फलो में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन-सी हमारे रक्त में श्वेत रक्त कणिकाओं को बढ़ाने का काम करता है। इस तरह हमारे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। 
संतरा, मौसमी, चकोतरा और निम्बू में विटामिन-सी से भरपूर होते है। संतरे और मौसमी के जूस का सेवन करना काफी लाभदायक होगा। साथ ही चिलचिलाती गर्मी मे पानी पीने से तरोताज़ा महसूस करेंगे। 
2. फूल गोभी 

फूल गोभी विटामिनों और खनिजों से भरपूर होती है। फूल गोभी सबसे ज़्यादा पौष्टिक सब्ज़ियों में से एक है क्योकि इस में विटामिन ऐ, सी और ई पाया जाता है। साथ ही साथ इसमे एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी मौजूद होते है। फूल गोभी के ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठाने के लिए कम से कम पकाना चाहिए। 
3. लहसुन

लहसुन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है और दुनिया के लगभग सभी भोजन बनाने की प्रक्रिया में पाया जाता है। लहसुन रक्तचाप को कम करने में सहायक हो सकता है और धमनियों की सख्त होने की गति को धीमा करता है। लहसुन में भारी मात्रा में सल्फर युक्त यौगिक पाए जाते है जो इसे प्रतिरोधक गुण प्रदान करते है।
4. अदरक

लहसुन की तरह अदरक भी प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाने में मदद करता है। अदरक सूजन सम्बन्धी बीमारी में भी बहुत फायदेमंद है। गले की खराश से परेशान लोग भी अदरक का सेवन कर सकते है।
5. पालक

साइट्रस फलों की तरह ही पालक में भी विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है। साथ ही इसमे एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते है जो शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बड़ा देते हैं। फूल गोभी की तरह पालक के भी के ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठाने के लिए कम से कम पकाना चाहिए। 
6. दही 

विटामिन-डी से युक्त दही से शरीर के प्राकर्तिक प्रतिरोधक प्रणाली को सहायता मिलती है। शुद्ध दही का सेवन बिना कुछ मिलाये करने से प्रतिरक्षा प्रणाली को काफी लाभ होता है। दही का सेवन दैनिक भोजन के साथ करना शरीर के लिए एक अच्छा कदम है।
 
7. बादाम 

ज़ुकाम से बचने और लड़ने के लिए बादाम का सेवन किया जाता है। बादाम में विटामिन-ई पाया जाता है। विटामिन-ई एक ऐसा विटामिन है जो वसा की उपस्तिथि में अच्छे से अवशोषित होता है। बादाम विटामिन्स और अच्छी वसा से भरपूर होते है। प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाने के लिए बादाम का सेवन अच्छा है।
8. हल्दी 
हल्दी का उपयोग चिकित्सा एवं सूजन सम्बन्धी रोग के लिए कई वर्षो से किया जा रहा है। मांसपेशियों की मरम्मत करने के लिए हल्दी का सेवन किया जाता है। दूध में हल्दी मिला कर पीना बहुत फायदेमंद होता है। 
9. ग्रीन टी

ग्रीन टी में फ्लैवोनॉइड नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसके कारण यह प्रतिरक्षा प्रणाली को सही से कार्य करने में सहायक है। ग्रीन टी को सबसे ज़्यादा लाभदायक पेय पदार्थ माना जाता है। यह मस्तिष्क की कार्य प्रणाली और अतिरिक्त वसा को कम करने के लिए काफी लाभदायक है।
10. पपीता

पपीता भी विटामिस-सी से भरपूर होता है। हमे दिन भर में जितने विटामिस-सी की आवश्यकता होती है, एक पपीता मे उससे २ गुना विटामिन पाया जाता है। पपीता मे पाचन एंजाइम पाया जाता है जो इसे सूजन विरोधी गुण प्रदान करता है। साथ ही साथ पपीता मे पोटैशियम भी पाया जाता है जो सेहत के लिए लाभदायक है।
11. कीवी

पपीता की तरह कीवी भी ज़रूरी पोषक तत्वों और विटामिन्स से भरा होता है। कीवी मे विटामिस-सी के साथ साथ विटामिन-के भी पाया जाता है। कीवी शरीर की कार्य प्रणाली को सही से काम करने मे मदद करता है। कीवी के उपस्तिथ विटामिन सी श्वेत रक्त कणिकाओं को संक्रमण से लड़ने मे मदद करता है।
इन सब भोज्य पदार्थों का दैनिक जीवन मे सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाया जा सकता है। इस सूची मे शामिल सभी भोज्य पदार्थ सेहत के लिए अति लाभदायक है । 
जिस तरह कुछ भोज्य पदार्थ हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाते है उसी तरह कुछ भोज्य पदार्थ ऐसे भी है जिनके सेवन से प्रतिरोधक क्षमता को नुक्सान पहुँचता है। 
जिन खान पान की चीज़ो मे शुगर की मात्रा की अधिक होती है वो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करते है। धूम्रपान और शराब के सेवन से भी प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो जाती है। साथ ही साथ सोडा ज़्यादा पीने से भी यही प्रभाव पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ जाता है तो उसे इन सभी चीज़ो से बचना चाहिए और अच्छी चीज़ो का सेवन अपने दैनिक जीवन मे करना चाहिए।