File not found
INSPIRATION

यह हैं सर्दियों में स्कार्फ्स पहनने के कुछ शानदार तरीके

सर्दियों के शुरू होते ही लोग तरह-तरह के परिधानों में नज़र आने लगते हैं। कुछ लोग कलरफुल स्वेटर्स पहनना पसंद करते हैं, तो कुछ लोगों की पहली पसंद होते हैं डिज़ाइनर स्कार्फ्स। फैशन के इस दौर में युवाओं की प्राथमिकता होती है सीजन के अनुसार ट्रेंडिंग लुक को अपनाना। वह सबसे अलग और आकर्षित लगने के लिए तरह-तरह की ड्रेसेस को कलरफुल वुलन स्कार्फ्स से कंबाइन करके नए लुक में ढलने की कोशिश करते रहते हैं। देश में वेस्टर्न विचारों के साथ-साथ उनके ट्रेंडिंग लुक्स को अपनाने का भी दौर चल रहा है। हम आपको बताएँगे स्टाइलिश स्कार्फ्स को पहनने के कुछ ऐसे तरीके जो बनायेंगे आपको बेहद ख़ास और दूसरों से बिल्कुल अलग।

You Might Also Like: महिलाओं को इन आदतों से होता है नुकसान, कभी न करें ये 5 गलतियां!

गर्दन में बिना लूप के डालें-

scarf

स्कार्फ या मफलर को इस्तेमाल करने का यह सबसे आसान और अच्छा तरीका है। इसमें आप स्कार्फ को गले में अलग-अलग तरह से डालकर आकर्षित लग सकते हैं। लड़कियां निटेड जम्पर ड्रेस के साथ स्कार्फ को बिना किसी लूप के गले में डालकर बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। लड़के भी इसे गोल गले वाले स्वेटर के साथ बिना लूप के इस्तेमाल करके एक स्मार्ट लुक पा सकते हैं।

सिंगल क्नॉट लगायें-

लड़कियां यदि जैकेट पहनना पसंद करती हैं तो मेचिंग स्कार्फ्स को गले में सिंगल क्नॉट लगाकर पहन सकती हैं। यह देखने में बहुत आकर्षिक लगता है। खासतौर पर डेनिम जैकेट्स पर यह और ज्यादा जंचता है। क्नॉट लगाते समय ध्यान रखें कि वह ज्यादा टाइट ना हो, वरना गले में रैशिस होने का डर बना रहता है। लड़के भी स्वेटर्स से साथ सिंगल क्नॉट लगाकर मफलर को गले में पहन सकते हैं। लड़के लड़कियों की अपेक्षा क्नॉट हो गर्दन के करीब रखें।

सिंगल लूप बनायें-

scarf

लड़के फॉर्मल्स के साथ सिंगल लूप लगाकर मफलर को गले में डाल सकते हैं। यह शेरवानी या कुर्ता-पजामा के साथ भी उतना ही जंचता है। यदि आप चाहें तो सिंगल लूप बनाने के बाद मफलर का बड़ा वाला छोड़ पीठ पर और छोटा आगे रख सकते हैं। इसे जेट सेटर लूप भी कहा जाता है। लड़कियां जैकेट को खुला रखकर इसे पहन सकती हैं। कार्डिगन के साथ भी सिंगल लूप वाला स्कार्फ उनपर खूबसूरत लगता है।  

कंधे के दोनों ओर लपेटें-

scarf

लड़कियां वन पीस और शॉर्ट्स के साथ स्कार्फ को कंधे पर लपेटकर आकर्षक लगेगीं। यह क्रॉप टॉप के साथ भी किया जा सकता है। यदि आप चाहें तो स्कार्फ के दोनों छोड़ को हाथों के अन्दर से ले जाते हुए पीछे पीठ पर एक क्नॉट भी लगा सकती हैं। इसके लिए स्कार्फ थोड़ा बड़ा होना चाहिए। आप चाहें तो शॉल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। स्कार्फ यदि डॉटेड प्रिंट वाला हो खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। लड़के पठानी सूट के साथ स्कार्फ को कंधे पर लपेट सकते हैं। यह काफी क्लासी लुक देता है।

कमर पर टक करें-

लड़कियां यदि फॉर्मल पहनना चाह रही हैं तो स्कार्फ को सिंगल क्नॉट या बिना क्नॉट के साथ कमर पर बेल्ट की मदद से टक कर सकती हैं।

द वीकेंडर-

यह स्टाइल रोम और पेरिस में काफी प्रचलित है। लड़के स्कार्फ को गले में डालने के बाद उसके तब तक लूप बनायें जब तक दोनों छोड़ लूप में शामिल ना हो जायें। यह कई सारे लूप्स का एक सिंगल लूप होता है। यह जैकेट और फोर्मल्स पर ज्यादा जंचता है।

स्कार्फ का नेकलेस बनायें-

लड़कियां सिंगल क्नॉट बनाने के बाद उसके दोनों छोड़ों को बुनकर उसे नेकलेस की तरह बना सकती हैं। यह देखने में काफी सुन्दर और क्रिएटिव लगता है।

सिटी स्लिकर क्नॉट-

इस क्नॉट को लगाने के लिए स्कार्फ के दोनों छोड़ों को आपस में मिलाकर उसे आधे में बदल दें। फिर उसे गले में डालने के बाद उसके बंद वाले हिस्से में से दोनों छोड़ों को निकाल लें। यह क्नॉट लगभग हर तरह के कपड़ों पर अच्छी लगती है।

ऊपर दिए तरीकों के अलावा लड़कियां स्कार्फ्स को सिर और कमर में भी अलग-अलग तरीके से बांधकर ट्रेंडिंग लुक्स को अपना सकती
हैं।

You Might Also Like: महिलाओं को इन आदतों से होता है नुकसान, कभी न करें ये 5 गलतियां!