File not found
sport

एशियाई गेम्स 2018 का चौथा दिन रहा शानदार !

Table of Content

 एशियाई गेम्स के चौथे दिन भारत की पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया | भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हांगकांग की टीम को हरा कर 26 -0 से मैच अपने नाम कर लिया | भारत ने एशियाई खेलो के  तीसरे दिन तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 10 मेडल अपने नाम किये थे |

राही सरनौबत ने 25 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है | चौथे दिन भी भारत को गोल्ड मिलने का सिलसिला बरकरार है | राही एशियाई गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गयी है | 25 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में ही मनु भाकर पांचवे स्थान पर रही | मनु भाकर  सेमीफाइनल से बाहर हो गयी |       

टेनिस युगल मुकाबले में सेमीफाइनल में रोहन बोपन्न और दिविज ने अपनी जगह बना कर भारत के लिए एक मेडल सुनिश्चित कर लिया है |

 ग्रीको रोमन 87 किलोग्राम के सेमि फाइनल में भारत के हरप्रीत सिंह उज्बेकिस्तान के रूस्तम से तकनीकी वरीयता के आधार पर हार गए है | इससे पहले हरप्रीत ने जापान के सुमि मसातो को तकनीकी वरीयता के आधार पर हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी |

भारत की दीपा कर्माकर अपनी घुटने की चोट के कारण आर्टिस्टिक टीम से बाहर हो गयी है | बैलेसिंग में हालांकि वे भाग लेंगी | 130 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती के पुरुष मुकाबले में चीन के लिंझे मेंग ने भारत के नवीन को हराया | 77 किलोग्राम पुरुष ग्रीको रोमन मुकाबले में भारत के गुरुप्रीत ने थाईलैंड के नटल अपिचाई को तकनीकी वरीयता के आधार पर हरा दिया है | इस तरह गुरुप्रीत ने अगले दौर में अपनी जगह बना ली है |

 ताइक्वांडो में भारत के नवजोत मान चीन के लिगलो चेन से हार गए | भारत की स्विमंग टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है | तीरंदाजी भारतीय महिला टीम रैंकिंग राउंड में दुसरे स्थान पर रही |

50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन महिला मुकाबले  में भारत की अंजुम और गायत्री अपना स्थान नहीं बना पायी | टेनिस महिला सिंगल मुकाबले में भारत की अंकिता रैना ने हांगकांग की उडीस चोंग को हरा कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है और भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया है | वुशु में भारत के ज्ञानदास चौथे स्थान पर रहे बौंज मेडल जीतने से वे बीएस एक कदम चूके | स्वीमिंग  में भारत के संदीप सेजवाल फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके  | उन्हें रिजर्व में रखा गया है | पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाय  स्वीमिंग मुकाबले में भारत के अविनाश मणि हीट 1 में शीर्ष पर रहे जबकि हीट 2 में भारत के सजन प्रकाश शीर्ष पर रहे |