File not found
facts

उत्तर भारत के राजस्थान प्रदेश का ऐसा शहर जहां होती है दिन में गर्मी और रात को ठण्ड

Table of Content

इन दिनों पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्मी और लू के थपेड़ो की वजह से लोगो का जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। पूरा वातावरण भट्टी की तरह तप रहा है परन्तु राजस्थान उत्तर भारत का वो राज्य है जो गर्मी से सबसे ज़्यादा प्रभावित है। यहां का तापमान 49 डिग्री तक को पार कर गया है। राज्य का एक शहर चूरू गर्मी से बहुत बुरी तरह प्रभावित है। चुरू का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री ऊपर 49.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक 49.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही कारण है कि राजस्थान का चूरू दुनिया का सबसे गरम चौथा राज्य बन चुका है। लोग घरो और कार्यालयों में दुबकने को मजबूर है।

राजस्थान का चूरू ऐसा शहर है जहां दिन में गर्मी और रात को ठण्ड जितना पारा पहुंच जाता है। यहां दिन का तापमान 49 डिग्री तक पहुंच जाता है वही रात का तापमान गिर कर 10 डिग्री तक चल जाता है। मौसम विभाग के अनुसार 22 वर्ष पहले यानी 1993 को चूरू का अधिकतम तापमान 49.8 दर्जा किया गया था। इसके बाद 1998 में 49.9 दर्जा किया गया था। इसके बाद इस वर्ष यहां का तापमान 49.7 दर्जा किया गया है। यहां की जो सबसे अनोखी बात है यह है कि रात को तापमान गिर कर 10 डिग्री तक पहुंच जाता है।

राजस्थान हमारे देश का एक रेतीला प्रदेश है यहां कि मिटटी जल्दी गरम और ठंडी हो जाती है। यही कारण है कि यहां की मिटटी सूरज की गर्मी से जल्द गरम हो जाती है और रात को जल्दी ठंडी हो जाती है। इसी वजह से यहां दिन में पारा बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है और रात को बहुत ज़्यादा गिर जाता है।

Bharti

Content Writer

Bharti is a skilled content writer with over 5 years of professional experience creating engaging and high-quality content for diverse audiences. She specializes in crafting informative articles, blog posts, and web content that resonates with readers and drives results.