File not found
INSPIRATION

नीतू कपूर और आलिया की बढती नजदीकियां

आलिया और रणबीर कपूर जब से सोनम कपूर की शादी में साथ नज़र आयें है तब से दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सोनम की शादी ही नहीं बल्कि लेट नाईट भी दोनों को कई बार साथ देखा गया और इसी वजह से आज कल हर कोई इनकी चर्चा कर रहा है की आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है |

अगर आप को याद हो तो सोनम की शादी में दोनों साथ पहोंचे थे और अपनी इस कपल फोटो  को आलिया से अपने सोसल मिडिया अकाउंट पर पोस्ट भी किया था | और उस फोटो का कैप्शन था लव वाला साईन | और अब तो ऐसा लगता है की दोनों जाना बुझकर ये जताने की कोशिश कर रहे है की दोनों के बीच पाक रही है प्यार की खिचड़ी और नहीं है इन्हें किसी का भी डर |

और अब ऐसा कुछ हुआ है जो इन दोनों के रिश्ते पर खास मोहर लगता है | दरअसल मदर्स डे के मौके पर आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मां सोनी राजदान के साथ एक फोटो शेयर की थी। जिस पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने लव वाला साईन डाला |

अब भला हमारी आलिया कहा पीछे रहती उन्होंने भी नीतू कपूर के कमेन्ट पर जवाब दे ही डाला | जीहा आलिया ने नीतू के लव वाले साईन पर किस का साईन दे डाला | और अब इस बात से ये साफ़ साफ़ लगता है की कहीं न कहीं मम्मी नीतू भी आलिया को पसंद करती है और उन्हें आलिया और रणबीर कपूर के रिश्ते पर नहीं है कोई एतराज़ |

वैसे ये बात तो पूरा बॉलीवुड जनता है की नीतू कपूर और पापा ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के इश्क़ के चर्चो से तंग आ गए है | आये दिन रणबीर का दिल किसी पर आ जाता है और दूसरे दिन वो खबर हर न्यूज़ पेपर की हेडलाईन होती है | ऐसे में अब कहीं न कहीं नीतू कपूर खुद चाहती हैं की उनका लाडला किसी के साथ सेटल हो जाये | और ऐसे में भला आलिया जैसी लड़की को कौन पसंद नहीं करेगा |

देखते है की ये सारी खबरे सिर्फ खबर ही बन कर रह जाती है या इनमे कोई सच्चाई भी है |