File not found
INSPIRATION

देश के 13 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी के चलते स्कूल बंद, बरतें ये सावधानियां

जैसा कि मौसम विभाग ने 7 और 8 मई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के कारण हरियणा सरकार ने सोमवार और मंगलवार को सभी स्कूल बंद करने का फैसला किया है। उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। देश के 13 राज्यों असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है और दो केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है।

इन आशंकाओं के बीच हरियाणा सरकार ने इन दोनों दिनों के लिए प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री प्रफेसर रामविलास शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। हरियाणा के करीब 350 प्राइवेट और 575 सरकारी स्कूलों को इन 2 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।



मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के दौरान बरतें ये सावधानियां बरतने कि हिदायत दी है-
1.  घरों में ही रहें, जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें।
2.  गाड़ियों को पेड़ों के नीचे न खड़ी करें। आंधी-तूफान आने के दौरान पेड़ों का सहारा न लें।
3.  तेज आंधी-तूफान आने पर घरों से बाहर सुरक्षित स्थान पर बैठ जाएं।
4.  चक्रवात और तूफान कुछ ही घंटों में दिशा और गति बदल सकता है। अलर्ट को लेकर अपडेट रहें।
5.  खुले पड़े तख्तों, लोहे की नाली, चादरों, कूड़े के डिब्बों या ऐसे अन्य सामान को कसकर बांध दे या स्टोर में रखें।
6.  बड़ी खिड़कियों को टेप लगाकर बंद कर दें।
7. कान के मजबूत हिस्से की ओर घर के अंदर रहें।
8. छत उड़ने लगे तो घर की ओट वाली खिड़कियों को खोल दें।
9. यदि खुले में हैं तो बचने के लिए ओट लें, तूफान शांत होने पर ही बाहर निकलें।
10.  वाहन से सफर कर रहे हैं तो पेड़ के नीचे वाहन न रोकें।
11. गैस, बिजली और पानी का कनेक्शन बंद कर दें।
12. बिजली के खम्बो से दूर रहें।