File not found
INSPIRATION

सोनम के संगीत की बढ़ी मुश्किलें

सोनम कपूर की शादी की सारी अपडेट्स हम आप तक लगातार पहुंचा रहें है | ये तो हम आप को बता ही चुके है की अनिल कपूर की ये लाडली 8 मई को अपनी ज़िन्दगी की शुरुआत करेगी | जी हां 8 मई को मुंबई में ही सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी होगी | पर सोनम की शादी से जुडी एक बुरी खबर सामने आ रही है |

sonam

दरअसल ये तो आप सभी जानते ही है की सोनम के संगीत का सारा दारोमदार फराह खान पर था | फराह ही सोनम के संगीत की कोरियोग्राफर है | और पिछले कुछ दिनों से फराह का सोनम के घर कुछ ज्यादा ही आना जाना लगा है | क्योकि फराह सभी को सोनम के संगीत के लिए डांस मुव्स सिखा रही है | पर अब खबर आ रही है की फराह सोनम के संगीत में शामिल नहीं हो पाएंगी |

पिछली रात फराह खान को काफी गंभीर चोट आई है जिसके चलते उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है। दरअसल फराह ने एक शो की रिहर्सल्स के लिए टाइम दिया हुआ था और उन्हें उस रिहर्सल में काफी लेट हुआ , इसके बाद फराह काफी थक गयी थी और वो काम ख़तम कर अपनी कार की तरफ बढ़ीं , उसी समय उनका पैर किसी चीज़ से अटक गया और वो गिर पड़ी और उनके पैर में काफी चोट लग गई। इस के तुरंत बाद फराह डॉक्टर के पास गयी , जहां उन्हें पता चला कि उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टर ने फराह खान को एक हफ्ते तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

वहीँ सोनम की शादी में सिर्फ 4 दिन बाकी है ऐसे में फराह भला कैसे सोनम की शादी में शामिल हो पाएंगी | वैसे करीबी सूत्रों की माने तो फराह ने सभी को सोनम एक संगीत की प्रेक्टिस करा दी है और अपना काम काफी हद तक ख़तम कर दिया था |

सोनम कपूर की शादी की सारी अपडेट्स हम आप तक लगातार पहुंचा रहें है | ये तो हम आप को बता ही चुके है की अनिल कपूर की ये लाडली 8 मई को अपनी ज़िन्दगी की नयी शुरुआत करेगी | जी हां 8 मई को मुंबई में ही सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी होगी | पर सोनम की शादी से जुडी एक बुरी खबर सामने आ रही है |