Table of Content
सलमान खान की फिल्म " भारत " की चर्चा जोरो शोरो पर है | कभी फिल्म की अभिनेत्रियों को लेकर कयास लगाये जा रहे है की आखिर कौन होगी "भारत" में सलमान की हेरोईन ,तो कभी रात को 2 बजे सलमान खान इस फिल्म को लिए वेट लिफ्टिंग करते नज़र आ रहे है | पर अब हम आप को दे रहे है पक्की खबर की आखिर कौन होगी इस फिल्म में सलमान की हिरोईन,सलमान किसके साथ करेंगे फिल्म " भारत" में रोमांस | पहले फिल्म के लिए प्रियका चोपड़ा का नाम सामने आया था | कुछ दिनों तक ये खबर सुर्खियों में रही पर बाद में खबर आयी की प्रियंका को कटरीना ने रिप्लेस कर दिया है फिल्म "भारत" से और सब को लगा सलमान खान एक बार फिर कैट के साथ ही अपनी जोड़ी बनायेंगे पर अब खबर आयी है की सलमान खान की फिल्म "भारत" में प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ दोनों नज़र आएँगी | जीहा सलमान इस फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते नज़र आयेंगे |
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र की माने तो " फिल्म के लिए दोनों ही अभिनेत्रियों को कास्ट कर लिया गया है और दोनों ने ही फिल्म के लिए हां भी कर दी है | दोनों अदाकाराओं के फिल्म में अलग-अलग और महत्वपूर्ण किरदार होंगे। यह पहला मौका होगा जब कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा दोनों साथ में काम करती नज़र आएँगी |
पिछले 2 साल से बॉलीवुड पर्दे से दूर रही प्रियंका चोपड़ा के लिए सलमान की फिल्म " भारत" एक बेहतरीन मौका है वापसी का | हॉलीवुड में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा चुकी प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड के लिए एक बढ़िया फिल्म की तलाश थी और अब प्रियंका की ये तलाश " भारत" पर आकर खत्म हुयी | ये फिल्म साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।
अगर आप को याद हो तो सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा करीब एक दशक के बाद एक दुसरे के साथ काम करेंगे | इससे पहले सलमान और प्रियंका फिल्म " सलाम -ए-इश्क़ में साथ नज़र आ चुके है |