File not found
INSPIRATION

सोनम की शादी में अनिल कपूर का ख़ास तोहफा

सोनम कपूर की शादी इस वक़्त बॉलीवुड की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनी हुयी है | हर कोई ये जानना चाहता है की आख़िर सोनम शादी कब कहाँ और कैसे कर रही है | आखिर कौन कौन सितारे शिरकत करेंगे सोनम की शादी पर | ये सभी खबरे जानने के लिए सोनम के फैन्स बेकरार है | तो चलिए हम आप को देते है सोनम की शादी की पूरी और पक्की खबर |

sonam kapoor

हमने आपको बतया था की सोनम अपनी शादी के फेरे विदेश में जेनेवा में लेंगी पर अब ये वेन्यू बदल गया है जिहा सोनम की शादी अब यहीं माया नगरी मुंबई में होगी और ये फैसला खुद सोनम ने किया है | आप सोच रहे होंगे की आखिर सोनम ने अपना फैसला क्यों बदला तो हम आप को बता दे की सोनम ने ये सब कुछ सिर्फ अपनी दादी के लिए किया है | दरअसल सोनम चाहती है की उनकी शादी पर उनकी दादी और सभी करीबी रिश्तेदार शामिल हो और ऐसे में कपूर फैमिली ने निर्णय लिया है की सोनम की शादी मुंबई में ही की जायेगी |

पहले खबरे  रही थी की सोनम की शादी 29 अप्रैल को होगी पर अब फ़ाइनल डेट सामने आयी है और अब सोनम और आनंद 6 मई को मुंबई में सात फेरे लेंगे | सोनम के संगीत की तैयारियां शुरू हो गयी है | जीहा अनिल कपूर के घर पर सोनम के संगीत की सेरेमनी रखी जायेगी और इस बातकी जिम्मेदारी बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान को दी गई है। अभी तक जो गाने सोनम की संगीत के लिए फाइनल हुए हैं उनमें "अभी तो पार्टी शुरू हुई है", "प्रेम रतन धन पायो", "धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना" आदि हैं। इतना ही नहीं सोनम खुद अपनी संगीत सेरेमनी में एक स्पेशल एक्ट करती नज़र आएँगी | घर के बाकी फॅमिली मेम्बर्स सोनम के हिट गानों पर परफार्म करेंगे |

सोनम की शादी पर अनिल कपूर सोनम को उन्ही के किसी गाने पर परफार्म करके उन्हें सबसे बड़ा गिफ्ट देंगे | अनिल कपूर और सुनीता कपूर अपनी बेटी सोनम की शादी को लेकर काफी उत्साहित है | मुंबई में शादी के बाद दिल्ली में एक ग्रांड रिसेप्शन किया जायेगा क्योकि आनंद दिल्ली के रहने वाले है |

करीबी सूत्रों की माने तो शादी के कार्ड भी छप कर आ चुके है और जल्द ही सभी को भेजे जायेंगे |