Table of Content
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर संकट के बादल कुछ इस तरह मंडरा रहे है की पूछिए मत | अभी हाल ही में काला हिरण शिकार मामले में दोषी पाए गए सलमान खान को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई। वैसे सलमान इस वक्त जमानत पर रिहा हो चुके है और वो बिज़ी है अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में |पर अब नए मामले ने सलमान खान के सुनुक को फिर से परेशानी में बदल दिया है | दरअसल नया मामला उनके खिलाफ मुंबई सेशंस कोर्ट ने निकाला है और सलमान खान के खिलाफ जमानती वारंट इश्यू कर दिया है।
ये वारंट सलमान खान को साल 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले में जमानतदार बदलने को लेकर जारी किया गया है। कोर्ट इस बात से बेहद नाराज़ है की सुनवाई के दौरान सलमान या उनके वकील कोई भी हाजिर नहीं होते थे और इसी लिए कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है।
मामला कुछ ऐसा है की सलमान खान के वकील ने फरवरी में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानतदार बदलने की अनुमति मांगी थी और कोर्ट ने सलमान खान के वकील को इस बात की इजाजत भी दे दी थी | सलमान खान के वकील ने सलमान के बॉडीगॉर्ड शेरा को जमानतदार बनाया |
सुप्रीम कोर्ट के इसी आदेश का पालन करते हुए सलमान खान के घर पर दो बार नोटिस भेजा पर ना ही सलमान खान और ना ही उनेक वकील कोर्ट में हाजिरी लगाने पहोंचे| और अब इसी मंगलवार को मुंबई सेशंस कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ़ जमानती वारंट ज़ारी कर दिया है | और ऐसे में सलमान को अपनी फिल्म की शूटिंग को रोक कोर्ट में हाजिरी लगानी ही पड़ेगी |

.jpg)

_1794905384.webp)

-converted-from-png (1)_1794985878.webp)
_1794486592.webp)
_1794400052.webp)
_1794310049.webp)
_1793877587.webp)
_1793795357.webp)