File not found
INSPIRATION

52 साल के मिलिंद सोमन करेंगे 25 साल की अंकिता से शादी

इंडिया के नंबर वन मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन को भला कौन नहीं जानता | आज कल मिलिंद अपनी फिल्मो या सीरियल की वजह से नहीं बल्कि अपने अफेयर की वजह से जादा चर्चा में है | और अब आप जानकार हैरान हो जायेंगे की मिलिंद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है | जीहा  'कैप्टन व्योम' और 'नूरजहां' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके मिलिंद सोमन दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

miland somand

मिलिंद अपनी उम्र के 52 साल में अपनी 25 साल की गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से 21 अप्रैल को शादी के अटूट बंधन में बंध जायेंगे |ये शादी गुपचुप तरीके से अलीबाग़ में होगी और इस शादी में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे |

अंकिता गुवहाटी की रहने वाली है और दोनों एक दुसरे को करीब 4 साल से डेट कर रहे है | और उनका असली नाम सुंकुस्मिता कंवर है। 2013 में उन्होंने एयर एशिया में बतौर केबिन क्रू केबिन एग्जीक्यूटिव काम करना शुरू किया था। उन्हें दौड़ना, पढ़ना और स्विमिंग बहुत पसंद है। वे असमी के अलावा, हिंदी, अंग्रेजी , फ्रेंच के साथ-साथ बंगाली भी बोल सकती हैं। नवंबर 2015 में अंकिता ने मिलिंद के साथ पहली 10 हजारी मैराथन कंप्लीट की थी।

अभी कुछ ही दिनों पहले अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी | जिसमें उनकी उंगली में अंगूठी नजर आ रही थी। और इस फोटो में मिलिंद भी है | इस के बाद सभी को पता चल गया की मिलिंद ने अंकिता से सगाई कर ली है |

अंकिता से मिलिंद की यह दूसरी शादी होगी। इस से पहले उन्होंने 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस मयलेने जम्पनोई से शादी की। और तीन साल तक साथ रहने के बाद मिलिंद ने 2009 में उन्हें तलाक दे दिया। इसके बाद मिलिंद के काफी अफेयर रहे | कभी उनका नाम मॉडल शहाना गोस्वामी के साथ जोड़ा गया तो कभी मॉडल मधु सप्रे के साथ |

वैसे शादी की बात पर अभी भी मिलिंद ने चुप्पी साध रक्खी है ,करीबी सूत्रों की माने तो मिलिंद अपनी शादी को मिडिया कवरेज़ से दूर ही रखना चाहते है |