File not found
Science-Tech

गूगल से हुई बड़ी गलती नरेंद्र मोदी को बताया देश का पहला प्रधानमंत्री

सभी सवालों के जवाब देने वाला गूगल बाबा इन दिनों अपने एक जवाब को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर गूगल का एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है जिसके अनुसार भारत के पहले प्रधानमंत्री की गलत तस्वीर दिखाई दी थी। गूगल पर भारत का पहला प्रधानमंत्री सर्च करने पर नाम तो पंडित जवाहरलाल नेहरू का आ रहा था, लेकिन तस्वीर भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री यानी नरेंद्र मोदी की दिखाई दे रही थी। गूगल की इस गलती की सोशल मीडिया में बवाल मच गया है।

कुछ लोगों ने गूगल को टैग करते हुए पूछा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। इस स्क्रीनशॉट में गूगल पर 'India First PM' सर्च करने पर पीएम मोदी की फोटो क्यों आ रही थी और जबकि नाम नरेंद्र मोदी जी का रहा था। ट्विटर पर भी लोगों ने गूगल से सवाल किए हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने लिखा, गूगल से कहा कि आप भी मिस्टर मोदी के जाल में फंस गए?' कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना यानि राम्या ने भी गूगल से सवाल किए। हालांकि अब अगर गूगल पर ऐसा सर्च करने पर नाम पंडित नेहरू का नाम आ रहा है और साथ में कोई तस्वीर नहीं है। इसपर सफाई देते हुए गूगल ने अपने एल्गोरिदम को जिम्मेदार ठहराया है।