File not found
india

रामानंद सागर की रामायण अब लेगी बॉलीवुड फिल्म का रूप

Advertisement

Table of Content

दुनियाभर में कोराना वायरस महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच भारत देश में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस समय 4000 से अधिक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ चुकी है और 200 के आसपास लोगों की मृत्यु हो चुकी है। देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। वहीं सरकार भी लगातार लोगों के घर में रहने की अपील कर रही है। इतना ही नहीं, सरकार लोगों के मनोरंजन के कई प्रयास कर रही है, इसी के चलते सरकार ने लोगों के मनोरंजन के लिए टीवी पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण आरंभ किया। वहीं लोगों की डिमांड पर महाभारत, व्योमकेश बक्शी, श्रीमान-श्रीमती और अलीफ लैला जैसे कार्यक्रमों का प्रसारण भी डीडी भारती और डीडी नेशनल चैनल पर आरंभ किया है जिससे लोग अपने बचपन को याद कर मनोरंजन कर सकें और अपने बच्चों का भी मनोरंजन करवा सकें।

लेकिन बड़ी बात ये है कि अब रामानंद सागर की रामायण को अब बॉलीवुड फिल्म रामायण के रूप में बनाने की बात चल रही है। इस फिल्म का नाम रामायण ही रखा जाएगा। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म  का निर्देशक दंगल फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी करेंगे। रामायण फिल्म की निर्माता होंगी मधु मंतेना।

वहीं रामानंद सागर की रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी खुलकर बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू में ना सिर्फ रामायण पर बातें की बल्कि साथ ही उन्होंने अपनी राय भी रखी है कि आखिर बॉलीवुड की रामायण में सीता किसे बनाया जाना चाहिए।

दीपिका चिखलिया का कहना है कि बेशक बॉलीवुड में और टीवी में कई रामायण आ चुकी हैं और सीता भी बहुत हो चुकी हैं लेकिन रामानंद सागर की रामायण का बॉलीवुड वर्जन आ रहा है तो ये ध्यान रखना जरूरी है कि सीता जी की हाइट बहुत लंबी नहीं थी। उनका सिर राम जी के सीने तक आता था। ऐसे में आलिया भट्ट को बतौर सीता के रोल में रखा जा सकता है। दीपिका ने भगवान राम के किरदार के लिए रितिक रोशन को सर्वश्रेष्‍ठ बताया। उन्होंने भगवान राम के भाई लक्ष्मण की भूमिका के लिए वरूण धवन का नाम सुझाया। इतना ही नहीं, दीपिका ने रावण के किरदार के लिए भी नाम सुझाया, उनके मुताबिक, रावण का किरदार अजय देवगन से बेहतर कोई नहीं निभा पाएगा।

आपको बता दें, रामायण में सीता का किरदार निभाने के लिए दीपिका चिखलिया को बेहद कम उम्र में ही प्रसिद्धी मिल गई थी, उनके इस किरदार को आज भी याद किया जाता है। इतना ही नहीं, सीता के किरदार के कारण वे आज भी घरों में पूजी जाती हैं।

आपको बता दें, रामानंद सागर की रामायण के बारे में आज की जनरेशन बहुत ही कम जानती है। जब रामायण टीवी पर आई थी तो लोग अपने सभी काम छोड़कर हाथ जोड़कर टीवी के आगे बैठ जाते थे। लॉकडाउन में फिर से वो समय आ गया है जब लोग रामायण को देख पाएंगे और अपने बच्चों को भी दिखा पाएंगे। इन शोज की टीआरपी इस बात का सबूत है कि ये शो आज भी सुपरहिट है और आने वाले समय में भी सुपरहिट ही रहेगा।

बहरहाल, बॉलीवुड में बनने वाली रामायण की चर्चाएं तेजी से हो रही हैं। रामायण का ये प्रोजेक्ट्स डायरेक्टर नितेश तिवारी के मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है। नितेश तिवारी ने अपनी टीम के साथ इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। आपको बता दें, वे लॉकडाउन में समय वीडियो कॉल के जरिए अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई रामानंद सागर की रामायण पहले पर्दे पर लोगों का दिल जीत पाएगी और बॉलीवुड के अभिनेता लोगों की आशाओं पर खरे उतरेंगे।

ALSO READ:- COVID-19 - Antidote and vaccines in under development