File not found
bollywood

जन्मदिन विशेष: गालों पर डिंपल पड़ने वाली लड़कियाँ पसंद हैं कार्तिक आर्यन को

Table of Content

बॉलीवुड के सबसे चमकते सितारों में से एक कार्तिक आर्यन का जन्म ग्वालियर में हुआ था और 22 नवंबर को कार्तिक अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक ने ग्वालियर से लेकर मुंबई तक और इंजीनियरिंग से लेकर अभिनय तक एक लंबा सफर तय किया है। 

प्यार का पंचनामा फिल्म और सोनू के टीटू की स्वीटी में इनके अभिनय को काफी सराहा गया। कार्तिक ने अपने अभिनय और प्रभावशाली पर्सनैलिटी के साथ मिलियन डॉलर की मुस्कान से दर्शकों पर स्थायी प्रभाव डाला है। 

अपनी पहली फिल्म प्यार का पंचनामा में 6 मिनट के लंबे मोनोलॉग के साथ अपनी प्रसिद्धि हासिल करने से लेकर सारा अली खान के आधिकारिक क्रश होने तक सभी का ध्यान आकर्षित करने के लिए कार्तिक ने कोई कसर नहीं छोड़ी। 

हिंदी सिनेमा के नए चॉकलेटी ब्वॉय ने अपनी हालिया फिल्म लुका छुपी की रिलीज के साथ सबको अपनी ओर आकर्षित किया हुआ है। कार्तिक के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स  के बारे में आपको बताएँगे। 


  • हैरानी की बात है कि आर्यन कार्तिक का अपना असली नाम नहीं है। बॉलीवुड ने कार्तिक‍ को यह नाम दिया है। ग्वालियर का लड़का कार्तिक तिवारी था जो अब कार्तिक आर्यन के नाम से जाना जाता है।
  • अपने कॉलेज के दिनों के दौरान कार्तिक फिल्म ने उद्योग में आने के लिए बहुत संघर्ष किया और इनका सपना सच हो गया जब इन्हें प्यार का पंचनामा में एक भूमिका मिली। इस समय कार्तिक थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रहे थे। 
  • कार्तिक को जब प्यार का पंचनामा फिल्म मिली थी तो इन्होंने अपने 12 रूममेट (सभी संघर्षरत अभिनेता) में से किसी को नहीं बताया था कि इन्हें प्यार का पंचनामा में भूमिका मिली है। ट्रेलर के सामने आने के बाद इनके रूममेट जान पाए कि कार्तिक इस फिल्म में हैं। सभी को लगा था कि कार्तिक कोकिलाबेन में अपनी इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं।
  • कार्तिक का परिवार चाहता था कि वह एक डॉक्टर बने। हालांकि उनका परिवार इनकी मेडिकल कॉलेज के लिए फ़ीस का भुगतान नहीं कर सकता था। ऐसे में आर्थिक तंगी के चलते इन्हें  इंजीनियरिंग करनी पड़ी। 

  • कार्तिक अगर एक अभिनेता नहीं होते तो नासा में एक वैज्ञानिक हो सकते थे क्योंकि बायो टेक्नोलॉजी में बी.टेक करने वाले आर्यन वैज्ञानिक बनना चाहते थे। वह मूल रूप से नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एजेंसी में काम करना चाहते थे।
  • एक बाहरी व्यक्ति होने के नाते कार्तिक को भी एक्टर बनने से पहले कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। ना केवल ऑडिशन बल्कि अपने संघर्ष के दिनों अपने 12 रूममेट्स के लिए खाना बनाकर कार्तिक कमाई करते थे। यानि कार्तिक बहुत अच्छे कुक भी हैं। 
  • कार्तिक जब ग्वालियर से मुंबई शिफ्ट हुए थे तो वे सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन उनकी प्रेमिका ने उनके साथ सिर्फ इसीलिए ब्रेक-अप कर लिया क्योंकि कार्तिक ने अभिनय को करियर के रूप में चुना।
  • इनकी ड्रीम कार लेम्बोर्गिनी है। वह एक दिन इस कार को खरीदने का सपना रखते हैं। 
  • कार्तिक एक अभिनेता के अलावा अच्छे लेखक भी हैं। इन्होंने कई कहानियां और कविताएं लिखी हैं। अपने खाली समय में कार्तिक कुछ अक्सर लेखन करते हैं। इनके लेखन को पढ़ने वाले इसे अद्भुत बताते हैं। कार्तिक का सपना है कि वे एक दिन फिल्म का निर्देशन करें। 
  • कार्तिक को बलीवुड का संस्कारी लड़का कहा जाता है क्योंकि कार्तिक  शराब नहीं पीते और न ही धूम्रपान करते। वे शुद्ध शाकाहारी है। लेकिन जब काम की बात आती है तो कार्तिक को कुछ ध्यान नहीं रहता। आकाश वाणी‍ फिल्म में कार्तिक ने वजन बढ़ाने के लिए रोज़ाना 25 अंडे खाए थे।
  • कार्तिक के शाकाहारी होने के कारण पेटा इंडिया का चेहरा होने के अलावा पेटा इंडिया का हॉटेस्ट वेजिटेरियन होने का खिताब भी मिल चुका है।
  • कार्तिक आर्यन एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं। ये आमतौर पर अपने अभिनेता दोस्तों के साथ रविवार को मैदान पर फुटबॉल खेलते थे। लेकिन एक फुटबॉलर होने के अलावा ये एक बहुत अच्छे टेबल टेनिस खिलाड़ी भी हैं।
  • कार्तिक को प्लेस्टेशन की इतनी अधिक लत है कि वह अपने कॉलेज के दिनों में सिर्फ प्लेस्टेशन खेलने के लिए क्लास बंक करते थे और खेल के दौरान अपने सभी दोस्तों के साथ मस्ती करते थे।
  • जिस दिन कार्तिक ने 2011 में आई प्यार का पंचनामा फिल्म के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, उस दिन घर लौटते समय उन्हें एक भयानक दुर्घटना से गुजरना पड़ा था। इनका ऑटो उलट गया था और इनका पैर बुरी तरह से घायल हो गया था। इस कारण फ़िल्म कुछ महीनों के लिए टल गई थी।
  • कार्तिक का सीक्रेट क्रश हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस हैं। इन्हें उनकी फिल्में और उनके शानदार प्रदर्शन पसंद हैं।
  • जिस तरह लोग कुंभ मेले में या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर गुम हो जाते हैं उसी तरह कार्तिक भी चार साल की उम्र में दिल्ली के करोल बाग बाजार में खो गए थे। इनके माता-पिता ने पुलिस की मदद से चार घंटे बाद इन्हें ढूंढा था। 
  • सारा अली खान का कार्तिक आर्यन पर क्रश था ये बात पूरे बी टाउन में हर कोई जानता है। लेकिन कई अटकलें हैं कि ये चॉकलेटी ब्वॉय किसी के साथ डेटिंग कर रहा है। हालांकि अफ़वाहों में कार्तिक का नाम नुसरत भरूचा और अनन्या पांडे के साथ जुड़ा लेकिन आर्यन कथित तौर पर कनाडा मॉडल डिंपल शर्मा को डेट कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने कथित तौर पर अपनी आकाश वाणी की सह-कलाकार फातिमा सना शेख को भी डेट किया है।
  • कार्तिक आर्यन ने कबूल किया है कि डिम्पल वाली लड़कियाँ इन्हें खासतौर पर पसंद है। कोई आश्चर्य नहीं कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से दीपिका पादुकोण इनकी पसंदीदा अभिनेत्रि‍यों में से एक हैं क्योंकि उनके गालों पर डिंपल पड़ते हैं।
  • कार्तिक एक ऐसे अभिनेता हैं जो समय के पाबंध हैं और पूरे अनुशासन में रहते हैं। 
  • कार्तिक को अपनी मां द्वारा बनाये गये गुलाब जामुन और गाजर का हलवा बहुत ज्यादा पसंद है।
  • कार्तिक मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षण पा चुके हैं। वे मार्शल आर्ट के मुकाबले सिक्स पैक बनाने को मुश्किल मानते हैं। 

Bharti

Content Writer

Bharti is a skilled content writer with over 5 years of professional experience creating engaging and high-quality content for diverse audiences. She specializes in crafting informative articles, blog posts, and web content that resonates with readers and drives results.