File not found
INSPIRATION

इस-तरह-रणबीर-और-आलिया-के-रिश्ते-में-लगा-था-तड़का,-दोनों-के-रिश्ते-के-बारे-में-जाने-और-भी-बातें

इन दिनों आलिया और रणबीर के रिश्ते ने मीडिया में सुर्खिया बटोर रखी है। आये दिन इन दोनों की कई दिलचस्प बातें सुनने को आती है। कभी पता चलता है कि वे दोनों डेट पर गए हैं तो कभी पता चलता है कि वे सगाई करने वाले हैं। हालांकि, रणबीर कपूर कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ डेट कर चुके हैं। इसलिए, उनके किसी भी रिश्ते को इतने आसानी से मान लेना कोई आम बात नहीं है। फिर भी मीडिया में यह हवा तो चल ही रही है कि दोनों सगाई करने वाले हैं।

आलिया और रणबीर का प्यार इन दिनों काफी ज्यादा झलक रहा है। आइये, इनकी लव स्टोरी के बारे में कुछ ख़ास बातें जानने की कोशिश करते हैं।

  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले डेढ़ साल से ही डेट कर रहे हैं और इनकी यह बात 2018 के अक्टूबर में सुर्ख़ियों पर आई थी।
  • इतना ही नहीं दोनों 2019 का नया साल एक साथ मिलकर न्यूयॉर्क में मनाया था।
  • पहले यह बात इतनी ज्यादा कन्फर्म नहीं थी कि वे डेट कर रहे हैं। लेकिन, जब न्यूइयर पार्टी में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अलिया भट्ट को एक अंगूठी गिफ्ट के तौर पर दी तब माजरा ही बदल गया और सबको यकीन हो गया कि इनके रिश्ते की बात शादी तक पहुँच सकती है। दरअसल, अंगूठी में ए.आर लिखा था जिसका मतलब होता है आलिया, रणबीर।
  • इन्होंने सभी के सामने यह जाहिर नहीं किया है कि ये एक दुसरे के दीवाने हैं। लेकिन, इन्होंने इशारों-इशारों से सभी को बता दिया है कि ये दोनों एक दूसरे पर बहुत ज्यादा मरते हैं।
  • आलिया और रणबीर की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से शुरू हुई थी। इन्होने फिल्म में एक साथ काम किया था।
  • आलिया यह बात पहले भी कई बार कह चुकी हैं कि उनका क्रश रणबीर पर है और इस फिल्म में एक साथ काम करना उनके लिए सपने से भरा था।
  • इन्स्टाग्राम में एक विडियो भी है जिसमे रणबीर तंग करते हुए आलिया की गाल पर किस करते हैं और आलिया दुबारा से उनके गाल पर किस करती हैं।
  • इनके रिश्ते की खबर जब ज्यादा फ़ैल गई जब दोनों ने सोनम कपूर की शादी में एक साथ एंट्री ली थी। सभी को भरोसा हो गया था कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं।
  • रणबीर से एक इंटरव्यू में उनके आलिया के साथ रिश्ते के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि यह अभी नया-नया है और इस रिश्ते के बारे में सबके सामने अभी बात करना बहुत बड़ी जल्दबाजी होगी।
  • उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस प्यार की बहुत ज्यादा उत्सुकता है और उनकी पुरानी ट्रिक्स भी नै हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले से ज्यादा बैलेंस हैं और उन्हें रिश्ते की वैल्यू भी बहुत अधिक पता है। इसका कारण यह है कि वे कई एक्ट्रेस के साथ डेट कर चुके हैं।
  • आलिया भट्ट का कहना है कि वे न इस रिश्ते को कबूल करती हैं और न ही इनकार। क्योंकि, रणबीर फैशन के साथ चलने वाले एक्टर हैं और उनके साथ काम करना अच्छा लगता है इसलिए, वो लड़के होने के चलते मेरे लिए एक क्रश हैं।