File not found
INSPIRATION

क्या आपको मालूम है दुनिया में मौजूद इन 10 सबसे बड़े और भयानक जानवरों के बारे में?

दुनिया में जानवरों की तरह-तरह की प्रजातियाँ पायीं जाती हैं। आपने किसी न किसी माध्यम से ऐसे ही छोटे से छोटे और बड़े से बड़े जानवरों को अवश्य देखा होगा। आमतौर पर यदि कोई सबसे बड़े जानवर की बात करेगा तो आप हाथी या व्हेल मछली का ही जिक्र करेंगे। हालाँकि दुनिया में कुछ ऐसे जानवर भी मौजूद हैं जिन्हें बारे में जानकार आप दंग रह जायेंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं जानवरों की कुछ ऐसी ही प्रजातियों के बारे में जो असामान्य रूप से काफी बड़ी होती हैं।

1) ब्लू व्हेल- ब्लू व्हेल दुनिया की सबसे बड़ी जानवर मानी जाती है। एक मादा व्हेल दुनिया की सबसे बड़ी जीव रह चुकी है। इसका वजन लगभग 1 लाख 71 हज़ार किलो के आस-पास था। इसकी लम्बाई 90 फुट के करीब थी। एक ब्लू व्हेल का वजन लगभग एक हाथी के बराबर होता और इसका हृदय किसी बड़ी कार की भांति होता है।

2) दी ग्रेट डेन- दी ग्रेट डेन कुत्तों की सबसे बड़ी प्रजाति मानी जाती है। इस जर्मन कुत्ते की ऊँचाई लगभग 40 इंच के आस-पास होती है और इसका वजन करीब 50-100 किलो के बीच होता है। इतने वजन और लम्बाई से ही आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यह दिखने में कितना विशाल लगता होगा। इसका मेटाबॉलिज्म बहुत कम होता है जिसके चलते इनकी अधिक देखभाल करनी पड़ती है। इन्हें समय-समय पर व्यायाम करवाने की भी आवश्यकता पड़ती है। कुल-मिलाकर इनके भारी-भरकम शरीर के चलते आम कुत्तों की अपेक्षा इनपर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। दो वर्ष पहले दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता “डेन फ्रेडी” अपनी लम्बाई और ऊँचाई के चलते खबरों में आया था। गिनीज रिकॉर्ड होल्डर इस कुत्ते की ऊँचाई 3.3 फीट आंकी गयी थी और इसकी लम्बाई 7 फीट से भी ज्यादा थी।

3) फ्लेमिश जायंट रैबिट- यह दुनिया के सबसे बड़े खरगोश होते हैं। इनका वजन लगभग 10 किलो और लम्बाई करीब 2.5 फीट तक हो सकती है। आप खरगोशों की इस प्रजाति को पाल तो बेहद सकते हैं, लेकिन इसका खानपान इसके वजन के अनुसार काफी ज्यादा होता है। कहते हैं कि इनकी उत्पत्ति फ़्लैंडर्स नामक स्थान पर हुयी थी और पहली बार वर्ष 1860 में फ्लेमिश जायंट रैबिट का नाम रिकॉर्ड में देखने को मिलता है। आज इसकी लम्बाई और वजन के चलते इसे खरगोशों की सबसे लोकप्रिय प्रजातियों में गिना जाता है।

4) साल्ट वाटर क्रोकोडाइल- यह दुनिया का सबसे बड़ा रेंगने वाला जीव है। साल्ट वाटर क्रोकोडाइल का वजन करीब 600-1000 किलोग्राम तक होता है। इसकी लम्बाई 25 फीट तक जा सकती है। यह उत्तरी ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्वी-एशिया और भारत के पूर्वी तटों पर पाया जाता है। यह पानी और जमीन पर रहने वाले जीव-जंतुओं को निगलने की क्षमता रखता है। भारत में अगर आप इस विशाल जीव के दर्शन करना चाहते हैं तो यह ओड़िसा के भीतरकनिका वन्यजीव अभ्यारण्य में मौजूद है।

5) जापानीज स्पाइडर क्रैब- जापान में पाया जाने वाला यह केकड़ा दुनिया का सबसे बड़ा केकड़ा है। यह जापान में समुद्र के अन्दर पाया जाता है और इसका वजन करीब 20 किलो तक होता है। इसके पैरों की लम्बाई 10 फीट तक हो सकती है। इसके इतने लंबे पैरों के चलते यह देखने में किसी मकड़ी की तरह लगता है। इसी वजह से इसे स्पाइडर क्रैब के नाम से जाना जाता है। अगर यह इसके अनुकूल वातावरण में अपना जीवन गुज़ारे तो यह करीब 100 साल की लम्बी अवधि तक जीवित रह सकता है।

6) टाइटन बीटल- यह दुनिया का सबसे बड़ा बीटल है जो कि साउथ अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है। इसकी लम्बाई करीब 6.5 इंच तक बढ़ सकती है। इसके जबड़े इसके आकार की अपेक्षा काफी मजबूत होते हैं। आमतौर यह मनुष्यों को नुक्सान नहीं पहुँचाते हैं लेकिन फिर भी इनसे बचकर रहना चाहिए।

7) साउथर्न एलीफैंट सील- यह सील दुनिया का सबसे बड़ा मांसाहारी सील होता है। जो कि देखने में काफी बड़ा और भयानक होता है। एक नर सील की लम्बाई 20 फुट और वजन 4000 किलो तक हो सकता है। यह मादा सील की तुलना में काफी अधिक होता है। यह अपना अधिकतर समय पानी में ही गुज़ारते हैं और मछलियों को खाकर खुद को जिंदा रखते हैं। इसके अलावा यह जमीन पर भी अच्छा ख़ासा समय गुज़ारने में सक्षम होते हैं। यह प्रजाति साउथर्न अटलांटिक में भारी मात्रा में पायी जाती है। जापान का मिनाज़ो सबसे लोकप्रिय साउथर्न एलीफैंट सील था जो कि वर्ष 2005 में 11 वर्ष की उम्र में म्रत्यु को प्राप्त हो गया था।

8) ग्रीन एनाकोंडा- ग्रीन एनाकोंडा दुनिया का सबसे लम्बा और भारी साँप होता है। इसकी लम्बाई 20 फुट और वजन 250 किलोग्राम तक हो सकता है। यह जहरीला तो नहीं होता है लेकिन यह किसी भी जीव को निगलने की क्षमता रखता है। इसे वाटर वोआ के नाम से भी जाना जाता है। यह कोलंबिया, साउथ अमेरिका, ब्राज़ील, पेरू आदि जैसे देशों में पाया जाता है। जहाँ एक तरफ पानी में इनकी रफ़्तार बहुत तेज होती है वहीं दूसरी तरफ अपने वजन और आकर की वजह से जमीन पर आकर यह थोड़ी कम हो जाती है।

9) अफ़्रीकी बुश एलीफैंट- अफ्रीकी हाथी दुनिया में जमीन पर रहने वाला सबसे बड़ा जानवर है। यह एशियाई हाथियों के मुकाबले काफी बड़ा होता है। इसका वजन करीब 9000 किलोग्राम और लम्बाई करीब 13 फुट तक हो सकती है। इनके कान भी काफी बड़े होते हैं। इनके कानों को देखकर ही आप इन्हें आसानी से पहचान सकते हैं। कोई भी जंगली जानवर इससे टक्कर लेने से पहले 10 बार सोचता है। क्योंकि यदि इन्हें गुस्सा आ जाए तो सामने वाले की शामत आ जाती है।

10) गाय- दुनिया की सबसे बड़ी गायों में डेनियल नाम की एक गाय का नाम शुमार है। इसकी लम्बाई करीब 6 फीट और 2 इंच थी। इसके इतने बड़े आकार के कारण इसका नाम गिजीन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज है। हालाँकि वर्ष 2015 में पैर में चोट लगने के कारण इसकी म्रत्यु हो गयी थी। इसके रखवालों के अनुसार, यह दिन में 15 पाउंड्स तक अनाज खा जाया करती थी।