File not found
INSPIRATION

प्रियंका से दुगना कमाते हैं निक जोनस

प्रियंका ने जब निक का हांथ थमा था तो मायानगरी के गलियारों में दोनों की उम्र और रुतबे को लेकर कई सवाल पैदा हुए थे | प्रियंका निक से 11 साल बड़ी है और दोनों की कमाई में भी ज़मीन आसमान का अंतर हैं | प्रियंका जहां आज 75 करोड़ रूपये की मालकिन है वहीं निक सिर्फ 25 साल की उम्र में 171 करोड़ रूपये के मालिक हैं | प्रियंका अभिनेत्री के साथ साथ एक सिंगर भी हैं वहीं निक सिंगर ,एक्टर और रिकॉर्ड प्रोडूसर हैं |

 

कद काठी की बात करे तो प्रियंका की हाईट 5'6'' है वहीं निक 5'7'' के है | निक से पहले प्रियंका का नाम असीम मर्चंट ,अक्षय कुमार ,हर्मन बवेजा ,शहीद कपूर और शाहरुख़ खान से जुड़ चूका है वहीँ निक का अफेयर माईली सायरस ,सेलेना गोमेज ,निकोल एंडरसन जैसे कईयों के साथ रहा |

हम आप को बता दे की प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी स्टार निक जोनस की पहली मुलाकात "क्वांटिको" के सेट पर प्रियंका के को-स्टार रहे ग्राहम रोजर के जरिए हुई थी | बस यहाँ से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुयी |इसके बाद दोनों पिछले साल 1 मई को न्यूयॉर्क में हुए "मेट गाला" फंक्शन में साथ पहुंचे थे | प्रियंका से जब इस बारे में बताया था की निक और वो एक ही डिजाइनर (राल्फ लॉरेन) की ड्रेस पहनने वाले थे और इसलिए उन्होंने साथ जाने का फैसला किया था |

हॉलीवुड में निक की काफी डिमांड है और ऐसे में ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है की इस शादी के बाद प्रियंका अपना पूरा फोकस हॉलीवुड पर ही करने वाली है जिसमें निक उनकी मदद करेंगे | कहा जाता है कि प्रियंका ने पिछले साल सिंगल एल्बम 'एक्सॉटिक' (Exotic) लॉन्च किया था, उसमें भी निक ने उनका साथ दिया था।