File not found
bollywood

भाईजान करवाएंगे प्रियंका की शादी

Table of Content

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भले ही शादी ना की हो पर वो शादी और प्यार की अहमियत बखूबी समझते है | सलमान खान के लिए कहा जाता है की वो हर नए कलाकार को मौका देते हैं ,उन्हें लांच करते है ,उनका करियर बनाते हैं | पर अब सलमान को जोड़ियाँ मिलाने वाला ख़ुदा भी जल्द ही करार दिया जायेगा | इस का सबसे बड़ा उदाहरण है अनुष्का और विराट | आज भले ही अनुष्का और विराट परफेक्ट कपल हो पर एक वक़्त ऐसा भी था जब दोनों के बीच आ गयी थी दूरियां | और उस वक़्त इनके रिश्ते को जोड़ने के लिए मानो भगवान ने सलमान खान को फ़रिश्ते के रूप में भेज दिया |

फिल्म "सुलतान" के वक़्त सलमान खान कई बार विराट को भी सेट पर बुलाते थे और दोनों से बात करते थे | उन्होंने दोनों को बहुत समझाया और तब जाकर अनुष्का और विराट का पैचप हुआ | और उस के बाद दोनों ने शादी कर ली | दोनों आज भी अपने रिश्ते के लिए सलमान को धन्यवाद देते हैं |

अब बारी है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की | जीहा ये तो आप सभी जानते है की प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ अपनी फिल्म " भारत" की शूटिंग शुरू करने वाली हैं | और ऐसे में खबरे  है की जब तक प्रियंका इंडिया में रह कर फिल्म " भारत" की शूटिंग करेंगी तब तक निक भी यही उनके साथ ही रहेंगे | ऐसे में सभी को इस बात की उम्मीद है की जैसे भाईजान ने अनुष्का और विराट की शादी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी, वैसे ही प्रियंका और निक जोनस की शादी में भी अहम किरदार निभा सकते हैं|

वैसे सलमान और प्रियंका की दोस्ती अब काफी गहरी हो गयी है | आये दिन प्रियंका को सलमान की फॅमिली के साथ उनके फेस्टिवल्स पर देखा जाता है | ऐसे में पूरी उम्मीद है की सलमान इस रिश्ते के लिए भी किसी फरिस्ते जैसा हि कुछ काम करेंगे |  

Bharti

Content Writer

Bharti is a skilled content writer with over 5 years of professional experience creating engaging and high-quality content for diverse audiences. She specializes in crafting informative articles, blog posts, and web content that resonates with readers and drives results.