Table of Content
लगता है इस साल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बध ही जायेंगे | हर रोज़ बॉलीवुड से जुड़ी चाहे कोई भी खबर हो या ना हो पर इनके शादी की चर्चा हर न्यूज़ पेपर और हर वेबसाइट की पहली पसंद बनी हुयी है | रणवीर और दीपिका अपनी शादी को लेकर काफी पजेसिव है | इसीलिए दोनों इस बात पर कोई भी कमेन्ट नहीं देते है |
खबरे है की रणवीर सिंह जल्द ही अपने दोस्तों के साथ बैचलर ट्रिप प्लान कर रहे हैं। और वो शादी से पहले अपनी बैचलर लाइफ को खुल कर जीना चाहते हैं | वैसे आज कल रणवीर बिजी है रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग में | जहां वो अपने सारे काम जल्द से जल्द निपटाना चाहते है | रणवीर के करीबी दोस्त की माने तो रणबीर शादी से पहले अपनी बैचलर लाइफ को यादगार बनाना चाहते है | इतना ही नहीं रणवीर के करीबी दोस्त ने ये भी खुलासा किया की रणवीर का जिस तरह का स्वभाव है ऐसे में आप खुद अंदाज़ा लगा सकते है की रणवीर के इस बैचलर ट्रिप में कितना मस्ती और कितना धमाल होने वाला है |
खबरे तो ये भी है की दीपिका और रणवीर ने शादी की डेट भी निश्चय कर ली गयी है | जीहा दोनों 10 नवंबर को हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जायेंगे | और हम आप को ये भी बता दे की ये शादी इटली या फिर स्विट्जरलैंड में होगी | दोनों ही परिवार इन सारी तैयारियों में लगे है और पूरी कोशिश की जा रही है की सब कुछ गोपनीय रक्खा जाये |
वैसे देखा जाये तो दीपिका और रणवीर से जब भी उनकी शादी के बारे में सवाल पूछा गया दोनों ने कुछ नहीं कहा | पर जल्द ही दीपिका को एक ज्वेलरी शोरूम में स्पॉट किया गया और इस के बाद तो मानो इस बत पर मोहर लग गयी है की जल्द ही दीपिका मिसेज रणवीर सिंह होने जा रहीं है |