File not found
INSPIRATION

सोनम को है घर की तलाश

ये कहना गलत नहीं होगा की ये पूरा साल अगर कोई सेलेब सबसे जादा चर्चे में था तो वो थी सोनम कपूर | जीहा सगाई से लेकर शादी तक और शादी से लेकर रिसेप्शन तक और उसके बाद अब शादी से लेकर घर ढूडने तक | हर जगह सिर्फ सोनम सोनम और सिर्फ सोनम | अब आप सोच रहे होंगे की हम सोनम से जुडी जो खबर बताने जा रहे है वो उनकी आने वाली फिल्म “ वीरे दी वीडिंग” की होगी पर ऐसा बिकुल भी नहीं है |

दरअसल सोनम आज कल मुंबई में अपने लिए घर ढूंढ रहीं हैं | जीहा शादी के बाद सोनम और आनंद अपना अलग आशियाना बसना चाहते है और इसीलिए सोनम अपने काम से थोडा थोडा वक़्त निकाल कर अपने लिए किराए का घर ढूड रहीं हैं | खबरे थी की सोनम शादी के बाद लंदन में सेटल होने वाली हैं, लेकिन अभी वो अपने काम की वजह से लन्दन नहीं जा पाएंगी ऐसे में वो यहीं रहने का इंतजाम कर रहीं हैं |

खबरों की माने तो सोनम फिलहाल मुंबई में अपने मम्मी-पापा के साथ उनके जुहू वाले घर में रह रही हैं |और उनका और आनंद का बंगला बांद्रा में तैयार हो रहा है |पर इसे तैयार होने में कम से कम 1 से डेढ़ साल लग जायेंगे और तब तक के लिए सोनम मुंबई में अपने लिए किसी बेहतर जगह पर किराए का घर ढूड रही हैं | वैसे हम आप को बता दे की लंदन में सोनम और आनंद ने दो कमरों वाला एक फ्लैट भी खरीदा है |

सोनम आज कल बिज़ी है अपनी फिल्म “ वीरे दी वीडिंग” के प्रमोशन में और साथ ही साथ अपने और कई प्रोजेक्ट भी वो जल्द से जल्द खत्म करना चाह रहीं हैं |खबरों की माने तो खुद पापा अनिल कपूर चाहते है की सोनम और आनन्द का घर उनके घर के आस पास ही हो और वो पूरी कोशिश कर रहें हैं की उनका घर जुहू में ही मिले |

देखते है पापा की ये इच्छा कितनी जल्द पूरी होती है |