File not found
INSPIRATION

आखिर रणवीर कहा चले

जोया अख्तर ने जब से अपनी फिल्म " गल्ली बॉय" की शूटिंग शुरू की है हर तरफ बस इसी की चर्चा हो रही है | हर कोई बस इस फिल्म से जुडी खबर सुनना और देखन चाहता है | इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट  मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे |

खैर अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और रणवीर अपना सामान पैक कर निकल चुके है छुट्टियाँ मनाने | दरअसल रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है और अपन फैन्स से सवाल पूछा है की " मैं कहा चला" | अब आप भी यही सोच रहे होंगे की आखिर रणवीर कहा के लिए रवाना हो रहे है तो हम आपको बता दे रणवीर निकले है स्विट्जरलैंड थोडा रिलैक्स करने | फिल्म "गल्ली बॉय " की शूटिंग के बाद अब रणवीर गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेना चाहते है और ये तो आप सभी जानते ही है की रणवीर की फेवरेट जगह स्विट्जरलैंड है तो ऐसे में रणवीर वहीँ जायेंगे |

रणवीर को स्विट्जरलैंड में स्विस के नगीने के नाम से मशहूर माउंट्रेअक्स , अंगूर के बगीचों से घिरा ओलंपिक राजधानी लौसेन , झील में समाती हुईं तीन पहाड़ियां और यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची में शामिल लावौक्स बेहद पसंद है |

वैसे हर किसी को इंतजार है रणवीर की फिल्म "गल्ली बॉय " की | रणवीर जोया अख्तर के साथ इस से पहले फिल्म " दिल धड़कने दो " में काम कर चुके है और ये दोनों की एक साथ दूसरी फिल्म है |

अब देखना ये है की क्या स्विट्जरलैंड में रणवीर अकेले ही छुट्टियाँ बिताते है या फिर जल्द ही उन्हें ज्वाइन करेंगी दीपिका भी |