File not found
INSPIRATION

लंदन में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की बात कार्यक्रम में कही 10 बातें

लंदन ब्रिटेन दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी 'भारत की बात, सबके साथ' कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम लंदन के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया। यहां पीएम मोदी ने देश के सभी बड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी, स्वच्छता आंदोलन, जैसे कई मुद्दों पर पीएम मोदी ने अपने विचार रखे।



1. हर युग में, हर अवस्था में कुछ न कुछ नया करने का मकसद जीवन को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

2. भारत का चरित्र अजय और विजय रहने का है, लेकिन भारत का चरित्र किसी का हक मारने का नहीं है। लेकिन अगर कोई पीठ पर वार करे तो मोदी उसी भाषा में जवाब देना जानता है।

3. मैंने किताब पढ़कर गरीबी नहीं देखी है, मैने गरीबी को जिया है। गरीबी हटाओं के नारे से गरीबी नहीं हटती है बल्कि जनआंदोलन करके इसे हटाना पड़ता है।

4. मेरे पास कोई जमा पूंजी नहीं है, 125 करोड़ लोगों ने अपना प्यार देकर मुझे यहां बिठाया है। वो ही मेरी जमा पूँजी है।

5. मै भी आप सब लोगो की तरह एक सामान्य आदमी हूँ। मुझमें बहुत सारी कमियां हैं जो सामान्य आदमी में होती हैं। मैं गलतियां कर सकता हूं, लेकिन गलत इरादे से कभी गलती नहीं करूंगा।

6. बेसब्री मुझे ऊर्जा देती है। हर शाम दूसरे दिन का सपना लेकर सोता हूं। इरादे नेक हो तो आप इच्छित परिणाम हो सकते हैं।

7. महात्मा गांधी ने करोड़ों लोगों को आजादी के आंदोलन से जोड़ दिया। हमें भी विकास को एक जनांदोलन बनाना होगा।

8. देश बदलने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता। मने जिम्मेदारी ली है मै भारत के हर परिवार को सारी सुविधाएँ दूंगा।

9. आज दुनिया भारत का लोहा मानने लगी है। आज भारत की हर जगह चर्चा हो रही है। मैंने पहले ही कहा था कि न हम आंख झुकाकर बात करेंगे। न हम आंख उठाकर करेंगे। हम आंख मिलाकर बात करेंगे।

10. लोकतंत्र कोई कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट नहीं है कि मैंने आज ठप्पा मारा वोट दे दिया। 5 साल काम करो मैं बाद में पूछूंगा कि क्या किया, वरना दूसरे को ले आउंगा। ये कोई लेबर कॉन्ट्रैक्ट नहीं है, ये भागीदारी का काम है।

अंत में पीएम मोदी ने कहा मै जानता हूँ 1 - 2 किलो मुझे रोज़ाना मिलती है वो ही मेरी सेहत का राज़ है।