File not found
INSPIRATION

काफी लम्बे समय से मैं सलमान के साथ काम करने का इंतज़ार कर रही थी - प्रियंका चोपड़ा

सलमान खान की फिल्म "भारत" में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। अली अब्बास ज़फर ने फिल्म "भारत" के लिए सलमान खान की नायिका के रूप में प्रियंका चोपड़ा को साइन कर लिया है। इस फिल्म से प्रियंका बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं और सलमान और प्रियंका लगभग 10 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे|

salman and priyanka

अब फिल्म "भारत" परिवार का हिस्सा बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कहा,"भारत! मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की प्रतीक्षा कर रही हूं और काफी लंबे वक़्त के बाद सलमान और अली के साथ काम करने वाली हूं। मैंने अपने पिछले सहयोग में उनसे बहुत कुछ सीखा है और यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह फ़िल्म मुझे क्या सिखाती है। मैं अल्वीरा और अतुल और भारत की पूरी टीम के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद जो नम्रता से मेरी वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब मूवी में आप सभी से मुलाक़ात होगी!" 

निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा,"भारत बॉलीवुड में प्रियंका के लिए घर वापसी की तरह है। हॉलीवुड फ़िल्म और ब्लॉकबस्टर ग्लोबल टीवी शो में एक कलाकार के रूप में खुद को साबित करने के बाद "भारत" के साथ प्रियंका एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर रही है। प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी भारतीय कलाकार हैं और वह फिल्म के लिए एकदम परफ़ेक्ट है। प्रियंका की बेहतरीन एक्टिंग और उनकी अविश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय अपील, फ़िल्म को और बड़ा बनाने में मददगार साबित होगा।"

प्रियंका से मुलाक़ात करने के लिए अली अब्बास जफर और निर्माता अतुल अग्निहोत्री खास तौर पर न्यूयॉर्क गए थे और वहाँ उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई थी और प्रियंका को अली की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत फ़िल्म के लिए हामी भर दी। सलमान और प्रियंका लगभग 10 वर्षों के बाद एक फ़िल्म में नज़र आने वाले है और इस बात ने फ़िल्म को और भी ज़्यादा स्पेशल बना दिया है।

वहीँ अतुल अग्निहोत्री का कहना है की ,"भारत परिवार में प्रियंका का स्वागत करने के लिए हम सभी बहुत खुश हैं। हम इस भूमिका के लिएप्रियंका से बेहतर किसी और की उम्मीद नहीं कर सकते थे।

फ़िल्म में सलमान खान 60 साल की उम्र तक पांच विभिन्न लुक में नज़र आएंगे | जिसमें एक महत्वपूर्ण हिस्से में सलमान खान 20 साल के युवा के लुक में नज़र आएंगे। सलमान खान अपने 'करण अर्जुन' लुक को एक बार फिर से दोहराएंगे जिसने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया था।

सलमान और प्रियंका की ये फिल्म " भारत" अगले साल ईद पर रिलीज़ की जाएगी |