File not found
bollywood

होली के रंग बॉलीवुड गानों के संग

Table of Content

होली के रंग हमारे देश में और भी दुगने हो जाते है तब जब साथ में बजता है होली का मस्ती भरा गाना | ये गाने रंगों के साथ हमें  थिरकने पर और भी  मजबूर कर देते है | जिहा इन गानों के बिना होली का रंग गहरा  ही नहीं होता | तो चलिए इस होली आप के जहन में एक बार फिर  ताज़ा कर देते है बॉलीवुड के यादगार होली गीत ,जिसमे शरारत है ,मस्ती है ,बदमाशिया और बहुत बहुत सारा प्यार है |

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा का होली गीत " रंग बरसे भीगे चुनर वाली " सबसे पॉपुलर होली सॉंग है | जिहा होली में अगर ये गाना नहीं बजा तो समझो होली थी ही नहीं | अमिताभ बच्चन का रेखा को छेड़ना और उन्हें रंगों से सराबोर करना होली के मज़े को और भी दुगना कर देता है | 

holi song

वही बच्चन साहब की फिल्म " बागबान " में " होली खेले रघुबीरा अवध में " ये गाना भी बहुत पॉपुलर रहा है | अमिताभ बच्चन की ही फिल्म शोले में उनका होली गाना " होली के दिन दिल खिल जाते है " भला कोई कैसे भूल सकता है | अमित जी की ही फिल्म सिलसिला का गाना " रंग बरसे भीगे चुनर वाली " को हम चाह कर भी भूल नहीं सकते | कहते है होली के सरताज अगर कोई है तो वो है बच्चन साहब क्योकि होली के सभी दमदार गाने उनकी ही फिल्मों के है |

holi song

अब बात करते है काका की जिहा अभिनय के सरताज राजेश खन्ना की | उनकी फिल्म कटी पतंग में उनका गाना " आज न छोरेंगे बस हमजोली ,खेलेंगे हम होली" दिल को छु जाता है |

holi song

सचिन पिलगांवकर  की फिल्म नदिया के पार का गाना " जोगी जी धीरे धीरे " जहा सभी की जुबान पर है वही फिल्म डर का गाना " अंग से अंग मिलाना " सुपर डुपर हिट रहा |

holi song

दीपिका पदुकोने और रणबीर कपूर का गाना " बलम पिचकारी" आप के पैरो को थिरकने पर मजबूर कर देता है |

holi song

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का होली सॉंग "डू यू फेवर लेट्स प्ले होली " नए ज़माने  के युवा को बहुत पसंद है | 

holi song

वैसे अगर हमने फिल्म मदर इंडिया का गाना " होली आयी रे कन्हाई " और फिल्म नवरंग का गीत " जा रे हट नटखट " की बात नहीं तो हमारे पूर्वज हमें कभी माफ़ नहीं करेंगे |

holi song

होली के ये सभी गीत न हो तो यकीन मानिए आप की होली बेरंग है | तो इस होली अपने रंगों को और भी रंगीन करिए बॉलीवुड के इन होली के गानों के साथ | 

Bharti

Content Writer

Bharti is a skilled content writer with over 5 years of professional experience creating engaging and high-quality content for diverse audiences. She specializes in crafting informative articles, blog posts, and web content that resonates with readers and drives results.