File not found
bollywood

फिल्मो की चांदनी जा मिली चाँद तारो से

Table of Content

सितारों की चांदनी आज चाँद के पास चली गयी | जिहा श्रीदेवी का पार्थिक शरीर आज पंचतत्व  में विलीन हो गया | सभी को सादमाँ दे गयी रूप की रानी श्री देवी एक ऐसी अदाकारा  जो सिर्फ और सिर्फ एक बार ही जन्म लेती है | 54 साल की श्रीदेवी जिन्होंने 50 साल सिर्फ और सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को दिया और सबसे चौकाने वाली बात की अपने 50 साल के करियर में 30 साल वो सुपर स्टार रही | आज यही चमकता सितारा सभी को गमगीन कर गया | किसी  ने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा की सबकी चांदनी यू अचानक किसी को बिना कुछ कहे हमेशा हमेशा के लिए खामोश हो जाएगी |

sridevi funeral

 
बोनी कपूर ने आज अपनी ज़िन्दगी अपनी  धरम पत्नी श्रीदेवी को नम आँखों से मुखाग्नि दी | इस मौके पर पूरी इंडस्ट्री उनके साथ थी सभी उन्हें अंतिम विदाई देना चाहते थे | हलाकि ये वक़्त सभी के लिए किसी सदमे से कम नहीं था | इस मौके पर अमिताभ बच्चन ,शाहरुख़ खान ,हेमा मालिनी,जया प्रदा ,सोनम कपूर , अजय देवगन और काजोल ,रेखा ,अनुपम खेर ,अरशद वारसी ,रवि किशन ,ऐश्वर्या राय बच्चन ,विद्या बालन और परिवार के सभी लोग मौजूद थे | और वही शमशान घाट के बाहर श्रीदेवी के चाहने वालो का मजमा लगा हुआ था हर कोई उनके इस अंतिम दीदार के लिए तरस रहा था | सब की बस यही ख्वाहिस थी की अपनी चांदनी को बस अंतिम बार अपनी आँखों में कैद कर लें | इतना ही नहीं इसे श्रीदेवी का रुतबा कहे या दर्शको की दीवानगी उनके चाहने वाले दूर दूर से आये थे जो अपने सुपरस्टार को अपनी अंतिम बार सलाम करना चाहते थे |
sridevi funeral

श्रीदेवी को पंचतत्व में विलीन करने  से पहले उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया | जिहा हिन्दू रीतिरिवाज़ के अनुसार श्रीदेवी एक सुहागन थी ऐसे में उनका पूरा श्रृंगार किया गया और इसके बाद चुकी उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था जिसके  चलते उनके  पार्थीक शरीर को तिरंगे से लपेटा गया और राजकीय सम्मान के साथ यहाँ से शुरू हुई उनकी अंतिम, यात्रा |
sridevi funeral
 
खबरे आई थी की अर्जुन कपूर के साथ उनेक रिश्ते अच्छे  नहीं थे पर शायद श्रीदेवी की मौत ने ये दूरियां हमेशा हमेशा के लिए ख़तम कर दी | अर्जुन कपूर लगातार शव यात्रा में श्रीदेवी के पार्थिक शरीर के साथ ही रहे और साथ ही साथ अपनी दोनों बहनों ख़ुशी और जाह्नवी को भी संभाला |
sridevi funeral
 
श्रीदेवी एक बेहतरीन अदाकारा के साथ साथ एक सुलझी पत्नी और समझदार माँ थी | आज भले ही ये नगीना साकार रूप में हम सभी के साथ नहीं  है पर अपनी फिल्मो के जरिये हमेशा हमेशा ये चांदनी हम सभी के अन्दर जिंदा रहेंगी |

अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी की अंतिम विदाई पर कविता ट्वीट की 

Bharti

Content Writer

Bharti is a skilled content writer with over 5 years of professional experience creating engaging and high-quality content for diverse audiences. She specializes in crafting informative articles, blog posts, and web content that resonates with readers and drives results.