Table of Content

पद्मावती के बादरणवीर सिंह का कद बॉलीवुड में और भी बड गया है | हर कोई रणवीर को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है | और अब खबर आयी है की निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म " सिम्बा" में रणवीर सिंह को ले चुके है | और अब सभी को सी बात का इनतज़ार है की रणवीर की हिरोईन कौन होगी|
रोहित शेट्टी भी काफी सोच में थे की आखिर इस फिल्म के लिए किसे लिया जाए | आखिर ऐसा कौन है इंडस्ट्री में जिसके साथ रणवीर की केमेस्ट्री हिट हो | अब आप तो यही सोच रहे होंगे की शायद दीपिका पदुकोने ,पर जनाब आप गलत है | दरअसल ये फिल्म साउथ की फिल्म " टैम्पर" का रीमेक है जिसमे रोहित चाहते थे कोई नया चेहरा हो |
और फाइनली रोहित को अब जाकर मिल गई है उनकी हेरोईन | जहाँ फिल्म " सिम्बा " में रणवीर सिंह के साथ नज़र आएँगी श्रीदेवी की बड़ी बेटी जहान्वी कपूर|
जाह्नवी आज कल बिजी है अपनी पहली डेब्यू फिल्म " धड़क" की शूटिंग में | जिसमे उनके साथ नज़र आएँगी शहीद कपूर के छोटे भाई ईशान |
वैसे खबरों की माने तो जहान्वी के पापा बोनी कपूर इस बात के लिए राज़ी नहीं थे की जहान्वी ये फिल्म करे | दरसअल उनका मानना है की साउथ की फिल्मों की रीमेक में एक्ट्रेस को जादा स्क्रीन नहीं मिलता पर रोहित शेट्टी ने बोनी कपूर को इस बता का दिलासा दिया की जाह्नवी का किरदार फिल्म में अहम होगा |
तो तैयार हो जाइये रणवीर सिंह और जान्हवी की फिल्म सिम्बा के लिए |