File not found
bollywood

Birthday special - अक्षय और शाहरुख के साथ नैन लड़ा चुकी हैं प्रियंका, निक जोनस के साथ मनाएंगी अपना पहला जन्मदिन

Advertisement

Table of Content

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। प्रियंका पहली बार अपने जन्मदिन को अपने 10साल छोटे पति निक जोनस के साथ मनाने जा रही हैं। बॉलीवुड में सभी के दिलों में राज करने वाली प्रियंका आज हॉलीवुड में कईदिलों की धड़कन भी बन चुकी हैं। किसी ने यह नहीं सोचा था कि प्रियंका आज इस मुकाम पर पहुंच जाएंगी। उन्होंने, जितना भी हांसिल किया अपनी मेहनत के बदौलत किया।

निक जोनस के साथ शादी के पहले प्रियंका चोपड़ा के और भी कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ अफेयर रह चुके हैं। शादी के पहले प्रियंका के कई दीवाने थे जिनमे अक्षय और शाहरुख का नाम भी आता है।

शाहरुख खान के साथ

बीते कुछ साल पहले शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के लव अफेयर की चर्चाएं जोरों से थी। यह बात उनकी पत्नी गौरी खान को मंजूर नहीं थी। और जब गौरी को इस बारे में पता चला तो वे शाहरुख़ से खफा हो गई थीं और दोनों के रिश्ते के बीच में काफी ज्यादा कहा सुनी हो गई थी। लेकिन, गौरी ने मामला शांत करते हुए शाहरुख को भविष्य में प्रियंका के साथ काम न करने की चेतावनी दी थी।

अक्षय कुमार के साथ

अक्षय और प्रियंका की फिल्म अंदाज में इन दोनों कलाकारों का नाम एक दूसरे से जोड़ दिया गया था और इनके रिलेशनशिप की बातें हर जगह फैली हुई थीं। हालांकि, इस फिल्म के बाद 2003 से अक्षय ने प्रियंका के साथ एक भी फिल्म कास्ट नहीं की।

शाहिद कपूर

2011 में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के लव अफेयर के बारे में सभी को पता चला था।यह बात तब पता चली थी जब सुबह साढ़े सात बजे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने प्रियंका के घर में रेड लगाई थी। उस दौरान शाहिद कपूर प्रियंका के घर पर ही थे।

हर्मन बावेजा के साथ 

2008 में हर्मन बावेजा और प्रियंका की फिल्म ‘लवस्टोरी 2050’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच कुछ-कुछ शुरू हुआ था और इनके अफेयर की बातें सभी के सामने आई थी। यह बातें ज्यादा दिनों तक नहीं चली और जल्द ही इन दोनों के बीच का सम्बन्ध टूट गया था।

असीम मर्चेंट

प्रियंका की अफेयर लिस्ट में यह नाम सबसे पहले आया था। दोनों के बीच संबंध होने की काफी चर्चाएं थी। बात उस वक्त की है जब प्रियंका ने मॉडलिंग की दुनिया में अपना नया कदम रखा था और 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। इन दोनों के बीच का प्यार परवाने पर था। हालांकि, कुछ ही महीनों में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था।

निक जोनस बन गए जीवनसाथी

आखिरी में प्रियंका ने निक जोनस के साथ शादी कर ली। इन दोनों के बीच अफेयर का मामला पिछले साल शुरू हुआ था जब मेट गाला के दौरान प्रियंका निक के साथ रेड कार्पेट में नजर आई थीं और इस साल दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, निकल प्रियंका से 10 साल छोटे हैं जो इस रिश्ते को और भी ख़ास बनाता है।

Bharti

Content Writer

Bharti is a skilled content writer with over 5 years of professional experience creating engaging and high-quality content for diverse audiences. She specializes in crafting informative articles, blog posts, and web content that resonates with readers and drives results.