File not found
bollywood

बर्थडे स्पेशल: काजोल को मिल सकता है सरप्राइज

काजोल मुखर्जी देवगन का 45 वां जन्मदिन आने वाला है। 5 अगस्त से काजोल 45 वर्ष की हो जाएंगी। हिंदी सिनेमा में एक्ट्रेस के तौर पर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने वाली काजोल बेहद ही खूबसूरत हैं। काजोल ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में शाहरुख और काजोल की जोड़ी बहुत शानदार मानी जाती है और इनका लव सीन सभी के दिल को छू लेने वाला है।

बॉलीवुड के दिलों की धड़कन काजोल का जन्मदिन हर वर्ष बड़े ही ख़ास ढंग से मनाया जाता है। वहीं, इस साल काजोल के कई सारे फैन्स उनके बर्थडे का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।  तो चलिए काजोल के जन्मदिन प्लान के बारे में बात करते हैं।

अजय दे सकते हैं सरप्राइज

5 अगस्त से काजोल 45 वर्ष की हो जाएंगी। काजोल की फिटनेस और खूबसूरती को देखकर उनकी सही उम्र का बिल्कुल भी पता नहीं लगाया जा सकता है। हर वर्ष काजोल के बर्थडे में कुछ ना कुछ स्पेशल होता ही है जो कि इस बार भी होने वाला है। अनुमान है कि अजय देवगन उन्हें कोई अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं। काजोल ने कई बार यह माना कि अजय उनके बर्थडे में हमेशा कुछ न कुछ स्पेशल करते रहते हैं। जरूर इस बार भी अजय ने काजोल को सरप्राइज करने के लिए कोई न कोई प्लान तो बनाया ही होगा। अब देखना यह बाकी है कि काजोल का बर्थडे उनके पति कितनी खूबसूरती से मनाते हैं।

दे चुकी हैं कई सुपरहिट फ़िल्में

वैसे तो काजोल ने कई एक्टरों के साथ काम किया है लेकिन शाहरुख खान के साथ काजोल का कुछ अलग ही अंदाज नजर आते है। काजोल और शाहरुख ने अब तक सात फिल्में एक साथ की है ‘जिनमें से दिल वाली दुल्हनिया’ ले जायेंगे सुपर हिट रही और आज तक इस फिल्म के चाहने वालों की कमी नहीं है।

‘कुछ कुछ होता है’ और ‘बाजीगर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काजोल और शाहरुख साथ नजर आए तथा इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब सराहा। काजोल की पहली फिल्म बेखुदी थी जो 1992 में रिलीज हुई थी। काजोल की पिछली फिल्म ‘हेलीकॉप्टर इला’ थी। हालांकि काजोल अभी शशि ललिता मूवी पर काम कर रही हैं जिसकी रिलीज डेट 15 नवंबर 2019 को तय की गई है। 

काजोल देवगन शुरू में इतनी ज्यादा गोरी नहीं थीं फिर भी उन्होंने हार नहीं मानते हुए कई हिट फिल्मे दी। हालांकि, कई तरह जी सर्जरी की मदद से अब काजोल का गोरापन परवान पर है। इन्होने 1999 में अजय देवगन के साथ शादी कर ली और चार साल बाद एक बेटी को जन्म दिया। जबकि, सितम्बर 2010 में काजोल ने युग को जन्म दिया।

कई बार मिल चुके हैं अवार्ड

काजोल ने शुरूआती दौर पर भी काफी हिट फिल्मे दी हैं और यही वजह है कि आज वे इतनी ज्यादा पॉपुलर हैं। काजोल ने 1997 में ‘मिनसारा कनवु’ फिल्म के जरिए बेस्ट फिल्मफेयर एक्ट्रेस का अवार्ड अपने नाम कर लिया था। 

इसके बाद उन्हें 1999 में कुछ कुछ होता है के लिए बेस्ट फिल्मफेयर एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था।

2001 में रिलीज हुई फिल्म कभी-ख़ुशी कभी गम में उन्होंने बहुत ही बेहतर अभिनय किया था। उनके सराहनीय अभिनय के चलते उन्हें 2002 में एक बार फिर से बेस्ट फिल्मफेयर एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।

इसके बाद काजोल ने 2006 में शाहरुख खान के साथ एक फिल्म की जिसका नाम ‘फन्ना’ था और इस फिल्म में काजोल ने एक अंधी लड़की का किरदार बड़े ही खूबसूरती से निभाया था और यही वजह थी कि इस साल का भी उन्होंने बेस्ट फिल्मफेयर एक्ट्रेस का अवार्ड अपने नाम कर लिया।

2010 में काजोल ने एक बार दुबारा से शाहरुख खान के साथ एक फिल्म किया। फिल्म का नाम ‘माई नाम इज खान’ ‘My name is khan’ था और उनके अभिनय की वजह से एक बार दुबारा से उन्हें बेस्ट फिल्मफेयर एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। यह उनका पाँचवाँ फिल्मफेयर अवार्ड था। 

इसके बाद उन्होंने शाहरुख के साथ 2015 में फिल्म दिलवाले में काम किया था। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप हुई थी लेकिन, काजोल की एक्टिंग बहुत सराहनीय थी।

फैन्स कर रहे हैं इन्तजार

काजोल का बर्थडे बहुत ही ख़ास होने वाला है क्योंकि, उनके फैन्स उनके बर्थडे का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। कई ने तो एडवांस में ही काजोल को बर्थडे विश कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या अजय कोई सरप्राइज देंगे? या फिर इनकी बर्थडे पार्टी को कितनी जश्न के साथ मनाया जाएगा।