File not found
sport

जानिए एशियाई खेलो के पांचवे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन !

इंडोनेशिया के जकार्ता पलेमबर्ग में चल रहे एशियाई खेलो में अब तक भारत ने शानदार प्रदर्शन  किया है | एशियाई खेलो के पांचवे दिन भी भारत कई पदक जीतने में कामयाब रहा | मेंस डबल  ट्रैप शूटिंग के फाइनल में 15 वर्षीय शार्दूल ने भारत को अपने अचूक निशाने से सिल्वर  पदक दिलाया |

वुशु में भारतीय खिलाड़ी सूर्य भानु प्रताप ने सेंडा स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना किया | वुशु में भारत कई और से भेजे गए सभी चार खिलाड़ियों ने कस्य पदक जीता |

 कब्बडी में भारतीय पुरुष टीम फाइनल से बाहर हो गयी है | ईरान ने भारत को फाइनल से बाहर कर दिया है इसके साथ ही भारत कईबादशाहत कब्बडी से समाप्त हुई | भारत को कब्बडी के खेल में कस्य से ही संतोष करना पड़ा | भारत 1990 से लगातार गोल्ड मेडल ही जीतता रहा है |

 भारत के सौरभ घोषाल ने स्क्वैश के खेल में अपना मुकाबला जीत कर अगले दौर में जगह बना ली है | सौरभ ने पाकिस्तानी खिलाड़ी तैयब को हरा कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई |

बैटमिंटन में भारतीय खिलाडी सिक्की और प्रणव मिश्रित युगल मुकाबले से बाहर हो गए है |  सिक्की रेड्डी और प्रणव चोपड़ा की जोड़ी को

 ग्रीको रोमन 87 किलोग्राम की प्रतियोगिता में कजाकिस्तान के पहलवान अजमत ने भारतीय पहलवान हरप्रीत  को फाइनल में हराया | भारत को  दो स्वर्ण और एक  कांस्य से ही संतोष करना पड़ा |

 टेनिस में अंकिता रैना कांस्य पदक जीता | महिला कब्बडी टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना लिए है | टेनिस डबल पुरुष मुकाबले में रोहन और दिविज ने भारत के लिए रजत पदक सुनिश्चित कर लिया है |तिर्की में में श्री हरि नत्रजन ने 200 मीटर के बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में परेश कर लिया है | 50 मीटर तैराकी प्रतियोगिता में बटरफ्लाई  के हीट वर्ग में वीर  धवल ने फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है | अरुणा रेड्डी ने जिम्नास्ट में सातवा स्थान प्राप्त किया |

टेनिस के सिंगल पुरुष  मुकाबले में भारत के परजनेश में सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है |