File not found
india

विराट और अनुष्का का बच्चो को लेकर प्लान

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी शुदा ज़िन्दगी में बेहद खुश हैं | दोनों के प्यार और उनके रिश्ते की मिसाले दी जाती है | कहते है कोई प्यार करे तो अनुष्का और विराट जैसे | वैसे हम आप को बता दे की जहाँ अनुष्का काफी खुले विचारों वाली है वहीँ विराट अनुष्का को लेकर काफी पजेसिव हैं | इतना ही नहीं विराट ने अपने आने वाले बच्चो के लिए भी अभी से कुछ प्लान करके रखा है |

हाल ही में विराट ने एक इंटरव्यू में कहा की “ मैं अपने बच्चो को अपना पूरा समय दूंगा ,मेरे बच्चे मेरा पूरा समय डिजर्व करते हैं |  यह एक ऐसी बात है जो मैं अच्छी तरह जानता हूं और मेरे दिल के करीब है | मैं नहीं चाहता कि मेरे करियर का कोई भी हिस्सा मेरे घर में चमके”|

दरअसल विराट अपने और अनुष्का की ट्रॉफियां और उपलब्धियां बच्चो से दूर रखना चाहते है | उनका मानना है की वो हमेशा बच्चो को स्टारडम से दूर ही रखेंगे | उनके हिसाब से घर का माहौल एकदम साधारण होना चाहिए | विराट ने ये भी बताया की उनके इस फैसले में उनकी पत्नी अनुष्का उनके साथ है| वो भी कभी नहीं चाहती की बच्चो को सेलीब्रिटी स्टेटस का एहसास हो |

विराट ने इस इंटरव्यू में अनुष्का की जम कर तारीफ़ की और कहा की “कुछ सालों में मैंने अनुष्का के साथ बहुत सारी चीजें को महसूस किया है | वो बहुत ही धार्मिक हैं और मैं भी काफी हद तक वैसा हो चुका हूं | इससे मुझमें काफी पॉजिटिव बदलाव आए हैं” |

हाल ही में अनुष्का ने भी इस बात का खुलासा किया था की दुनिया के लिए हम भले ही सेलेब हो पर घर में हम दोनों सादा जीवन ही जीते है और आम इंसानों जैसे ही रहते है |

खैर विराट ने बच्चो से जुडी अपनी इच्छा तो जाहिर कर दी है अब देखते है की ये खुशखबरी वो कब देते है |