File not found
bollywood

सलमान से जुड़ी है एकता कपूर की शादी

बॉलीवुड में लगता है हर तरफ छाया है शादियों का माहौल | सोनम कपूर की शादी के बाद कयास लगाये जा रहे है की इसी साल दीपिका और रणवीर भी अपने प्यार को शादी में बदल देंगे और अब खबरे आ रहीं है टीवी क्वीन एकता कपूर की शादी को लेकर |

salman and ekta

एकता कपूर की फिल्म "वीरे दी वेडिंग" जल्द ही रिलीज होने वाली है | जिसमे फिल्म की कहानी चार लड़कियों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घुमती है और हाल ही में इस फिल्म का प्रेस कॉनफ्रेंस हुआ जहाँ एकता कपूर से उनकी शादी को लेकर कई सवाल किये गए | इतना ही नहीं उनसे यहाँ तक पूछा गया की वो किससे और कब शादी करेंगी | जिस पर एकता का बयान काफी चौकाने वाला था |

मिडिया के पूछे गए शादी के सवालों पर एकता ने बड़ी ही बेबाकी से कहा की वो सलमान खान की शादी के दो साल बाद शादी करेंगी | उनके बयान थे " मेरी शादी होगी पर सल्लू भाई की शादी के दो साल बाद " | वैसे एकता ने ऐसा पहली बार नहीं कहा है इस से पहले भी एकता अपनी शादी पर ऐसे कई बयान दे चुकी है |

ये तो आप सभी जानते है की एकता कपूर टीवी का जाना माना नाम है | टीवी सीरियल की बात की जाए तो हर किसी के ज़हन में एकता का ही ख्याल आता है | ऐसे में कई बार एकता के फैन उनसे सोसल मिडिया पर सवाल भी कर चुके है की सीरियल में सफल शादी के मंत्र सिखाने वाली एकता कपूर खुद शादी कब करेंगी |