Table of Content
उन्होंने यह भी बताया कि जो हरजीत मसीह ने जो कहानी बताई थी, वह झूठी थी। जो 39 शव मिले हैं, उनमें से 38 के डीएनए मैच कर गए हैं और 39वें की जांच चल रही है। सुषमा ने यह ब्यान भी बताया कि यह सभी शव पहाड़ के नीच दबे हुए थी। खुदवाई करने के बाद शवों को निकाला गया था। जनरल वीके सिंह वहां पर गए और सबूतों को खोजने में मेहनत की। उन्होंने बताया कि सबसे पहले संदीप नाम के शख्स का डीएनए मैच किया गया था।
सुषमा ने बताया कि वीके सिंह इराक जाएंगे, सभी शवों को लाया जाएगा। सबसे पहले जहाज अमृतसर जाएगा और उसके बार पटना, पश्चिम बंगाल जाएगा। सुषमा ने राज्यसभा में बताया कि डीप पेनिट्रेशन रडार के जरिए बॉडी को देखा गया था, उसके बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया। जिसमें कई चिन्ह मिले थे और डीएनए की जांच के बाद पुष्टि हुई है। विदेश मंत्री ने बताया कि 4 वर्षों तक ये तलाश चलती रही।