File not found
health

ये उपाय बच्चे को  बचा सकते हैं मानसून की बीमारियों से  

Table of Content

हर मौसम के अपने फायदे और नुकसान होते है और ऐसा ही एक मौसम होता हैं मानसून। बारिश का मौसम काफी लुभावना होने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी अपने साथ लाता है।  मानसून के मौसम में बच्चे को बीमारियां घेर लेती है जैसे वायरल,सर्दी,डेंगू, फ्लू आदि। बच्चों का शरीर इन बिमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील होता है। इस मौसम में बच्चों का मन कुछ अच्छे अच्छे खाद्य प्रदार्थों को खाने के लिए ललचाने लगता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि मानसून के सीजन में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते है जिनको बच्चों को नहीं खाने चाहिए और साथ ही हमे कुछ ऐसे उपाय करने होते हैं जो बच्चों को मानसून की बीमारियों से बचा सकें।   

आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी होता है कि इस मौसम में ऐसे कौन से उपाय करें जिनसे आप बच्चों को मानसून की बीमारियों से  बचा सकते हैं।  


  1. उबला पानी पीएं

इन दिनों किसी भी खाने की चीज में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं। अगर अगर हम बात सादे पानी की करें तो उसमे तो सबसे ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं और इसी से शुरू होती है पेट से संबंधित बीमारियां। इसी के कारण हमने कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मानसून में बच्चों को हमेशा उबला हुआ पानी पिलायें। उबला हुआ पानी पीने से बच्चे बैक्टीरिया आदि के असर से बच सकते है और साथ ही मानसून में होने वाली बिमारियों से भी राहत मिलती है।


  1. फल  - सब्ज़ियाँ अच्छे से धोएं

मानसून के मौसम में बाजार में मिलने वाले सभी फलों  -सब्जियों में बारिश का पानी लगने से तरह-तरह के वायरस और बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते हैं। ये बैक्टीरिया बच्चों को आसानी से बीमार कर सकते हैं। इसलिए इन दिनों बच्चों को फलों और सब्जियों को देने से पहले अच्छी तरह से धो-कर दें। ऐसा करने से बच्चें स्वस्थ रह सकते हैं। 



  1. उबला हुआ खाना या अच्छे से पका हुआ खाना ही खाएं 

अगर आप बच्चों को कच्चा या अधपका खाना खिलाते है तो बच्चों को पेट सम्बंधित कई  बीमारियाँ हो सकती हैं। इसलिए आप बच्चे को खाना देने से पहले ठीक तरह से पकाएं या अगर आप बच्चों को कच्ची सब्ज़ियाँ देना चाहते है तो उन्हें पहले गर्म पानी में अच्छे से उबाल लें। ऐसा करने से उसमे मौजूद वायरस और बैक्टीरिया मर जायेंगे। 


  1. स्ट्रीट फ़ूड का सेवन ना करें 

मानसून का मौसम हो और  बच्चों का स्ट्रीट फ़ूड खाने का मन ना करें,  ऐसा होना मुश्किल होता हैं। लेकिन मानसून के मौसम में स्ट्रीट फ़ूड को खाने से बचना चाहिए। सबसे ज्यादा वायरस और बैक्टीरिया इसी तरह के खाने में पनपते है। ऐसे में आप घर पर स्ट्रीट  फ़ूड बनाने की कोशिश करें और स्ट्रीट फ़ूड के सेवन से दूरियाँ बरतें।


  1. बासी खाना फ्रीज में  रखें खाने को ना खाएं

इन दिनों में बासी खाने में और फ्रीज में  रखें खाने में फंगस आ जाते हैं जो बच्चों को पेट और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए आपको बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए उन्हें मानसून में बासी खाना या  फ्रीज में रखा खाना नहीं देना चाहिए। जो कोई भी फ़ूड कुछ भी लंबे समय तक खुले में छोड़ दिया जाता है वो दूषित होने के कारण सेवन करने लायक नहीं रहता। इससे बचने के लिए रखे हुए खाने या कटे हुए फलों या सब्जियों को बच्चों को नहीं देना  चाहिए।


  1. बच्चों को खाने से पहले हाथ ज़रुर धुलवाये

मौसम कोई भी हो लेकिन बच्चों को खाना देने से पहले या वाशरूम जाने के बाद, कहीं से आने के बाद, बुक्स आदि के इस्तेमाल करने के बाद और सबसे महत्वपूर्ण,  खाने से पहले अपने हाथों को धोने की आदत डालें। ऐसा करने से आधी बीमारियाँ तो अपने आप ही दूर रहती हैं। मानसून में हवा रहने वाले बैक्टीरिया और वायरस बच्चों के हाथों के जरिये पेट में चले जाते हैं, हमेशा हाथ धो कर खाना खाने की आदत डालें।  


  1. कीटाणुनाशक का करें प्रयोग

मानसून के सीजन में बच्चे सारे घर में और फ्लोर पर भी लौटते रहते है ऐसे में हमें जरुरत है घर को साफ़-सुथरा रखने की। फर्श साफ़ करते समय किसी अच्छे कीटाणुनाशक का प्रयोग करना चाहिए। वहीं मच्छर, मक्खियों आदि को भगाने के लिए किसी अच्छे डिवाइस का इस्तेमाल करना चाहिए। हो सकें तो इन दिनों बच्चों को नेट में सुलाने का प्रयास करें।

  1. मांसाहारी भोजन के सेवन करें

मानसून के दिनों में बच्चों का पेट और डिगेस्टिव सिस्टम कमज़ोर हो जाता है क्योंकि इन दिनों में इम्युनिटी Low 

होती है और बच्चें जल्दी बिमारियों की  चपेट में आ जाते हैं। बच्चों का पेट इन दिनों हाई प्रोटीन को नहीं पचा पाता हैं। मांसाहारी भोजन में हाई प्रोटीन होता है। साथ ही मांसाहारी भोजन दूषित होने का डर रहता है। इन दोनों बच्चों को मांसाहारी भोजन देने से बचें।


  1. अधिक से अधिक पानी पिलायें बच्चों को 

इन दिनों में बच्चे के शरीर का अच्छी तरह से हाइड्रेटेड  करना चाहिए क्योंकि वो शरीर को फ्लू और सर्दी से लड़ने में मदद करता है। पानी पीने से आपके बच्चे के शरीर से कीटाणु और बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। ध्यान रहें इन दिनों में बच्चों को दूषित पानी के होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने के लिए उन्हें उबला हुआ पानी दें।

Bharti

Content Writer

Bharti is a skilled content writer with over 5 years of professional experience creating engaging and high-quality content for diverse audiences. She specializes in crafting informative articles, blog posts, and web content that resonates with readers and drives results.