Table of Content
बॉलीवुड में हमेशा समय के साथ बहुत कुछ बदला है | पहले जहा किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री को उनके अभिनय की छमता पर चुना जाता था वही काफी वक़्त के बाद बॉलीवुड ने अपनी ये परिभाषा बदल दी और इस के बाद एक्टर्स को उनकी हाईट ,उनकी कद-काठी और उनकी ख़ूबसूरती को देखते हुए सलेक्ट किया जाने लगा | बॉलीवुड में आज ऐसे कई सुपरस्टार है जिन्हें किसी समय उनके लुक की वजह से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलता था | आज जिस लुक की वजह से वो बॉलीवुड पर राज कर रहे है किसी समय वही लुक उन्हें इंडस्ट्री में खड़ा तक नहीं दोने देता था | चलिए आप को मिलते है ऐसे ही 10 स्टार्स से जिन्हें अपने लुक की वजह से क्या कुछ नहीं झेलना पड़ा इस मायानगरी में |
अमिताभ बच्चन भले ही आज बॉलीवुड के आइकॉन है पर एक वक़्त था जब उन्हें उनकी लम्बी हाईट की वजह से काम नहीं मिलता था | वो जहा भी काम मांगने जाते उनके हाँथ सिर्फ निराशा ही लगती | समस्या ये आती थी की उनकी हाईट इतनी थी की किसी भी हेरोइन के साथ उनका पेयर अच्छा नहीं लगता था और इसी लिए कोई भी उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहता था | और इसी कारन बच्चन साहब को फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल स्ट्रगल करना पड़ा | यहाँ तक की ऑल इंडिया रेडिओ ने भी पहले उनकी आवाज़ को नकार दिया था |पर आज अमिताभ बच्चन सदी के नायक है और आज उनकी ज़िन्दगी और उनके अभिनय के उदाहरण दिए जाते है |
बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी प्रियंका चोपड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था | बॉलीवुड की ये "देसी गर्ल" आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं लेकिन प्रियंका को आज भी ये सारी समस्याओ का सामना करना पड़ता है | हाल ही में प्रियंका ने एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका को बताया की रंग के आधार पर होने वाले भेदभाव के कारण उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म से हाँथ धोना पड़ा | दरअसल फिल्म के मेकर्स को ब्राउन कलर के एक्टर नहीं चाहिए थे | और इसी कारन उन्होंने प्रियंका को रिजेक्ट कर दिया | ऐसा नही है की प्रियंका के साथ ये पहली बार हुआ है अपने करियर के शुरूआती दिनों में भी प्रियंका को ये सारी प्रोब्लम फेस करनी पड़ी थी | और आज यही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सुपर स्टार है |
सल्लू मिया की जान और बॉलीवुड की शीला जीहा हम बात कर रहे है कटरीना कैफ की | आज भले ही कटरीना के पास अनगिनत फिल्मे हो ,आज भले ही हर निर्माता निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता हो पर एक वक़्त ऐसा था जब कटरीना एक फिल्म के लिए तरस गयी थी | विदेशी लुक होने के कारन कटरीना की राह बॉलीवुड में इतनी आसान नहीं थी |
इरफ़ान खान आज बॉलीवुड का वो नाम है जिसकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही मैसेज देती है | इरफान आज हॉलीवुड में भी एक जाना पहचाना नाम है पर क्या आप हमारी इस बात पर यकीं करेंगे की शुरुँतई दिनों में उन्हें अपने लुक और आँखों की वजह से कितनी सर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी | वो जहा भी काम मांगने जाते कोई उन्हें काम नहीं देता था | लोग उन्हें देखते ही काम देने से मना कर देते थे |
बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी की कहानी तो बेहफ फ़िल्मी है | अपने लुक की वजह से वो दुसरो के मज़ाक का कारन बनते थे | नवाज ने खुद कई बार इस बात को कहा है की जब वो किसी को कहते थे की उन्हें एक्टर बनना है लोग उनपर हसते थे और यहाँ तक कहते थे की "शकल देखी है आईने में " | लेकर आज नवाज ने ये साबित कर दिया की हुनर का कोई रंग और रूप नहीं होता |
सुपर स्टार गोविंदा भी इसी लिस्ट में शामिल है लेकिन गोविंदा की कहानी इन सभी एक्टर से बेहद अलग थी | जहा दुसरो को उनके डार्क या सिंपल लुक की वजह से काम नहीं मिलता था वही गोविंदा को उनके कुछ जादा ही यंग लुक की वजह से कम नहीं मिलता था |
बॉलीवुड के सिंग्घम यानि अजय देगन की शुरुआत की फिल्म देखे तो वो काफी डार्क थे और यही कारन था की उन्हें अपनी फिल्म में कोई नहीं लेना चाहता था |
पर आज इन सभी एक्टर्स ने ये साबित कर दिया की बेहतरीन अभिनय किसी का मोहताज़ नहीं होता |