File not found
INSPIRATION

मुकेश और नीता अम्बानी के घर आयी दो दो ख़ुशी

पिछले सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी की सगाई पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ हो गई।और खबरे है की दोनों इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जायेंगे |

बेटी की सगाई के मौके पर मां नीत अंबानी स्टेज पर खूब नाची और साथ ही माँ नीता के साथ ईशा ने भी जम कर ठुमके लगाये | वैसे इस सगाई समारोह में क्रिकेट और बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियाँ शामिल हुई । सचिन तेंदुलकर से लेकर, करन जौहर, शाहरुख खान, आमिर खान और रणबीर कपूर भी इस सगाई के गवाह बने |

हम आप को बता दे की दोनों ही परिवार एक दुसरे को पिछले कई सालो से जानते है और सबसे खास बात ये है की आनंद ने ईशा को शादी के लिए प्रपोज़ करने के लिए किसी हाई फाई लोकेशन को नहीं चुना बल्कि उन्होंने ईशा को एक मंदिर में प्रपोज़ किया | ईशा और आन्नद की उम्र में 8 साल का अंतर है | जहा ईशा इस वक़्त 26 साल की है वहीँ आनंद की उम्र है 33 साल | अंबानी और पीरामल दोनों ही परिवार एक दुसरे को ४० सालो से जानते है और दोनों ही परिवारों का काफी गहरा रिश्ता रहा है और अब जल्द ही दोनों परिवारों की दोस्ती रिश्तेदारी में बदल जाएगी |

वैसेर इस बार मुकेश अम्बानी के घर एक नहीं बल्कि दो दो खुशियों ने दस्तक दी है | जीहा उनके बेटे आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से तय हो चुकी है और ये शादी भी इसी साल के अंत में हो सकती है | इस तरह मुकेश और नीता अम्बानी के घर दो दो खुशिया एक साथ दस्तक देने वाली है |