File not found
INSPIRATION

जानिए क्या है करीना की ब्यूटी और फिटनेस का राज - Kareena Kapoor Beauty and Fitness Secret

लोग अपनी फिटनेस और खूबसूरती बरकरार रखने के लिए जाने क्या-क्या नहीं करते। दुनिया भर के कॉस्मेटिक्स से लेकर जिम में घंटो वर्कआउट करने तक तरह-तरह के हथकंडो को अपनाते हैं। जब बात फैशन और लाइफस्टाइल की आती है तो हम अपने पसंदीदा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को अपना रोल मॉडल मानकर उन्हें फॉलो करने लगते हैं। वैसे तो लगभग हर अभिनेत्री खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है लेकिन एक अभिनेत्री ऐसी भी हैं जिन्हें कई बार बिना मेकअप के स्पॉट किया जा चुका है और इसके बावजूद वह उतनी ही खूबसूरत नज़र आती हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की बेबो यानि की करीना कपूर खान की।

You Might Also Like: वजन बढ़ाए बिना रोज खा सकते हैं आप ये 7 Delicious Foods

kareena

आइये जानते हैं क्या हैं उनकी फिटनेस और नेचुरल ब्यूटी का राज।

सकारात्मक जीवन और खुश रहने में करती हैं यकीन-

करीना कपूर मानती हैं कि हमेशा पॉजिटिव और खुश रहने से चहरे पर अपने आप ही निखार आता है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह खूबसूरत त्वचा के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर ज्यादा निर्भर नहीं रहतीं। वह जितना हो सके केमिकल्स और टोक्सिन्स से दूर रहने की कोशिश करती हैं।

उनकी त्वचा स्वास्थ्य रहे इसके लिए वह दिन में 3 से 4 बोतल पानी पीती हैं। जिसमें 6-7 ग्लास गरम पानी भी शामिल होता है। वह सोने से पहले मेकअप उतारने का हमेशा ध्यान रखती हैं। उन्होंने बताया कि वह त्वचा में निखार लाने के लिए बादाम के तेल को दही में मिलाकर चेहरे पर उसका लेप लगाती हैं।

खुद को जवान रखने के लिए वह शाकाहारी व्यंजन ही खाती हैं। बालों की देखभाल के लिए भी वह दही का इस्तेमाल करती हैं। वह हफ्ते में कम से कम एक बार बालों में बादाम का तेल जरुर लगाती हैं। उनके अनुसार यह बालों की डाइट के लिए अच्छा होता है। वह हफ्ते में तीन बार बादाम, नारियल और जैतून का तेल मिलाकर बालों की मसाज भी करती हैं। इससे बाल स्वास्थ्य एवं मजबूत रहते हैं। इसके साथ वह ब्रेकफास्ट में मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करती हैं। यह उनकी त्वचा के साथ-साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रखते हैं।

संतुलित आहार और सही एक्सरसाइज है उनकी फिटनेस का मंत्र-

इस उम्र में जीरो फिगर का होना कोई आम बात नहीं है। एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसी शेप में वापिस लौटना निश्चित तौर पर काबिल-ए-तारीफ है। एक इंटरव्यू में पूछे गये सवालों के जवाब में करीना ने कहा कि वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह दिन में कम से कम दो घंटे वर्कआउट जरुर करती हैं। जिसमें बाइकिंग और स्विमिंग भी शामिल होती है।

इसके अलावा वह नियमित रूप से योगा भी करती हैं। उनके अनुसार जब से उनके योग करना शुरू किया है उनकी ज़िन्दगी में काफी बदलाव आया है। यह शरीर के साथ-साथ उनके मस्तिष्क को भी शांत रखता है। वह करीब 50 बार सूर्य नमस्कार करने के साथ एक घंटे पॉवर योगा करती हैं, जिसमें अलग-अलग आसन शामिल होते हैं। शरीर को लचीला बनाने के लिए योगा काफी असरदार तरकीब है।  

इन सब के अलावा वह अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देती हैं। उनका मानना है कि सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार बेहद जरुरी है। वह हर तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा भोजन करती हैं। यह उन्हें दिन भर एनर्जी से भरपूर रखता है। उनके दिन की शुरुआत एक ग्लास गर्म पानी से होती है। इसके बाद वह नाश्ते में नट्स और सोया मिल्क के साथ उपमा, इडली या फिर बिना तेल के परांठे प्रेफर करती हैं। लंच के लिए वह दाल, सब्जी और रोटी लेती हैं। वह कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन की जरुरी मात्रा का पूरा ध्यान रखती हैं। रात का खाना वह अक्सर हल्का लेती हैं। कभी दाल और ब्राउन राइस तो कभी सिर्फ फल और सलाद खाकर ही काम चला लेती हैं। वह ज्यादा कैलोरी वाली चीजों को खाने से भी परहेज करती हैं।  

आज के समय में बाकी चीजों के साथ सेहतमंद रहना भी उतना ही आवश्यक है। आप भी करीना कपूर जैसी दिनचर्या को अपनाकर अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।

You Might Also Like: वजन बढ़ाए बिना रोज खा सकते हैं आप ये 7 Delicious Foods