File not found
INSPIRATION

शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, इस वजह से निक जोनस को लाइफ पार्टनर चुना

फिलहाल सोशल मीडिया पर अगर कुछ सबसे ज्यादा ट्रेंड हो रहा है तो वह है साल के अंत में हुयी सबसे बड़ी शादी। इस साल अगस्त के महीने में सगाई करने के बाद से ही दुनियाभर के फैन्स की नज़रें प्रियंका-निक की शादी पर बनी हुयी थीं। खेर आज वह दिन है जब दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो जायेंगे। दुनियाभर से उनके चाहने वालों ने ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिये उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने भी कल देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मेहँदी की रस्म की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिख “हमारे रिश्ते ने अगर सबसे ख़ास कोई चीज हमें दी है तो वह है दो परिवारों का मिलन, जो कि एक दूसरे की आस्था और संस्कृतियों से प्यार भी करते हैं और उनका सम्मान भी करते हैं। इसलिए हमारी शादी को दोनों धर्मों के हिसाब से करना बहुत ही अच्छा फैसला था। शादी के रीति-रिवाजों से पहले भारतीय शादी में एक लड़की के लिए मेहँदी एक खास हिस्सा होती है। हमने फिर से कर दिखाया। जैसा हम दोनों ने सोचा था सेलिब्रेशन उसी तरीके से शुरू हुआ।”

तस्वीरों में दोनों साफ़ तौर पर मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में मेहँदी लगायी हुयी है। तस्वीरों में उनकी चचेरी बहन परिणीती चोपड़ा, निक की होने वाली भाभी सोफी टर्नर और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं।  

खेर, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में तो आप सभी जानते हैं, पर क्या आपको मालूम है इन दोनों की मुलाकात आखिर हुयी कैसे? वह क्या वजह थी जिसकी वजह से मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा का दिल विदेशी गायक निक जोनस पर आ गया? आइये जानते हैं।

You Might Also Like: #DeepVeer: जानिए कहा जा रहे दीपिका और रणवीर हनीमून पर

इस तरह मिले प्रियंका और निक-    

कुछ लोग मानते है कि इन दोनों की मुलाक़ात 2017 में न्यूयॉर्क हुए इवेंट मेट गाला में हुयी, लेकिन हार्पर्स बाज़ार के अनुसार यह कहानी बहुत पहले ही शुरू हो चुकी थी। निक जोनस ने पहली बार प्रियंका को सितम्बर 2016 में ट्विटर के जरिये मेसेज भेजा था, जिसके उत्तर में प्रियंका ने उन्हें टेक्स्ट मेसेज भेजने के लिए कहा और इस तरह उन्होंने अपने नंबर्स एक्सचेंज किये।

उन दोनों की असली मुलाकात 2017 के वैनिटी फेयर ऑस्कर्स की आफ्टर पार्टी में हुयी। जहाँ निक ने बिना समय बर्बाद करते हुए एक घुटने पर बैठकर प्रियंका चोपड़ा से कहा “यू आर रियल। व्हेयर हैव यू बीन ऑल माय लाइफ?” (तुम बहुत खूबसूरत हो, तुम अब तक कहाँ थीं?) उस दिन प्रियंका ने निक से कहा कि उनके पास सिर्फ पाँच मिनट हैं क्योंकि उन्हें इंडिया के लिए फ्लाइट पकड़नी है। और फिर दोनों ने साथ में एक ड्रिंक ली।

फिर मेट गाला में दोनों जैसे ही रेड कारपेट पर साथ में उतरे, मीडिया में इनके रिश्ते के बारे में चर्चाएँ होने लगीं। इससे पहले प्रियंका निक को अपनी माँ से भी मिला चुकी थीं। लॉस एंजिलिस में एक बार डेट के दौरान निक ने प्रियंका से कहा कि “मुझे तुम्हारा दुनिया को देखने का नजरिया पसंद है”। मुझे तुम्हारा महत्वाकांक्षी होना भी पसंद है।“ प्रियंका को निक का ये कहना बेहद पसंद आया। और वे उन्हें अपना दिल दे बैठीं।

अपनी तीसरी डेट के दौरान जोनस ने प्रियंका को प्रपोज करते हुए कहा “क्या तुम तुम मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब आदमी बना सकती हो? क्या मुझसे शादी करोगी? और इस तरह निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को अपना बना लिया।

You Might Also Like: ब्राइडल शॉवर के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मनाई बैचलरेट पार्टी, देखें Viral Pics

You Might Also Like: #DeepVeer: जानिए कहा जा रहे दीपिका और रणवीर हनीमून पर